Move to Jagran APP

UP CM Samwad: मैनपुरी की युवा मंगल दलों की महिलाओं से बात कर सकते हैं मुख्यमंत्री, मांगे गए पांच नाम

UP CM Samwad संवाद के लिए चार ब्लाक की पांच महिलाओं को दिया गया है प्रशिक्षण। तिथि तय नहीं लेकिन संवाद को नाम भेजे जाने से महिलाएं उत्साहित। युवा महिला मंगल दलों की अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री मिशन शक्ति अम्ब्रेला कार्यक्रम के तहत संवाद करेंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 18 Aug 2021 04:37 PM (IST)Updated: Wed, 18 Aug 2021 04:37 PM (IST)
UP CM Samwad: मैनपुरी की युवा मंगल दलों की महिलाओं से बात कर सकते हैं मुख्यमंत्री, मांगे गए पांच नाम
मुख्यमंत्री मिशन शक्ति अम्ब्रेला कार्यक्रम के तहत संवाद करेंगे।

आगरा, जेएनएन। युवा कल्याण एवंं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तहत गांवों में गठित युवा महिला मंगल दलों की महिलाओं से सीएम योगी आदित्यनाथ संवाद करेंगे। विभाग के महानिदेशक ने इसके लिए मंगल दलों की पांच महिलाओं के नाम मांगे हैं। शासन को नाम भेजने के बाद विभाग इन महिलाओं को प्रशिक्षण भी दे चुका है। संवाद का विषय और तिथि अभी तय नहीं है। युवा महिला मंगल दलों की अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री मिशन शक्ति अम्ब्रेला कार्यक्रम के तहत संवाद करेंगे। शासन के ऐसे निर्देश मिलने के बाद युवा कल्याण एवंं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के उप निदेशक ने पांच महिलाओं के नाम स्थानीय अधिकारियों से मांगे हैं। युवा कल्याण एवंं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि संवाद के लिए विभाग ने नाम मांगे थे, जिले से पांच नाम भेजे गए हैं। संवाद की तिथि तय नहीं हुई है।

loksabha election banner

इन महिलाओं का हुआ चयन

सीएम के संवाद के लिए जिले चार ब्लाकों से पांच महिलाओं का चयन हुआ है। चयनित डाली राजपूत मानपुर घिरोर, शिवानी अस्योली, अखिलेश रूपपुर भरतपुर, प्रिया मिश्रा अजीतगंज और पल्लवी राजपुर करहल को विभागीय अधिकारियों ने संवाद को लेकर प्रशिक्षण भी दिया है।

प्रदेश सरकार करेगी जिले के 50 युवाओं को सम्मानित

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रदेश भर के युवा खिलाड़ियों और युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) में 19 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इसमें जिले के 50 युवक मंगल दल के महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी गुरुवार सुबह लखनऊ रवाना होंगे।इकाना स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजन होगा। मैनपुरी के 50 युवक मंगल दल के अध्यक्ष (25 युवक और 25 महिलाएं) प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले और मेडल विजेता खिलाड़ी सम्मानित किए जाएंगे। प्रदेश के 75 जिलों के खिलाड़ियों का जमावड़ा 19 अगस्त को लखनऊ में होगा। यह पहली बार हो रहा है कि इतने अधिक खिलाड़ी सम्मानित किए जाएंगे।जिला युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि विकास भवन से 19 अगस्त की सुबह छह बजे एक बस के माध्यम से सभी युवा लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बस में लड़कियों और लड़कों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था होगी। इनके साथ क्षेत्रीय अधिकारी पवन प्रशांत और महिला पीआरडी जशाेदा देवी भी जाएंगे। लड़कियों की सुरक्षा के लिए एक महिला पुलिसकर्मी और एक पुरुष पुलिसकर्मी भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग समय पर विकास भवन पहुंच जाएं, ताकि निर्धारित समय से बस लखनऊ के लिए रवाना हो सकें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.