Move to Jagran APP

हवन, पूजन कर चौधरी चरण सिंह को लोकदल कार्यकर्ताओं ने किया नमन

किसान संगठनों सहित भाजपा रालोद ने दीवानी चौराहे पर पहुंचकर मनाई जयंती। चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प। किसानों का बताया सच्चा हितैषी। किसान नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्चा हितैषी बताया।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 05:47 PM (IST)
हवन, पूजन कर चौधरी चरण सिंह को लोकदल कार्यकर्ताओं ने किया नमन
चौधरी चरण सिंह की जयंती बुधवार को किसान दिवस के रूप में मनाई गई।

आगरा, जागरण संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर उनको नमन करने दीवानी चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों की कतार लगी रही। भाजपा, रालोद के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हवन, पूजन, माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। किसान नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्चा हितैषी बताया।

loksabha election banner

बुधवार को राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह दीवानी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण किया। संजीव पाल सिंह, मुकुल गर्ग, मनीष थापक साथ रहे। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने दीवानी चौराहा पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चौधरी चरण सिंह द्वारा किसान हित में किए गए कार्य गिनाए। संजय राय, भरत शर्मा, ऋषि अग्रवाल साथ रहे। किसान नेता राजेंद्र सिंह, हिंदू कल्याण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने हवन, पूजन कर नमन किया। इसके बाद रालोद महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारी पहुंचे और प्रतिमा के समक्ष हवन, पूजन कर माल्यार्पण किया। संगठन पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, लोचन चौधरी, प्रवीन माहौर, सुरेंद्र रावत, गाेपीचंद, ब्रजेश चाहर, नेम सिंह, रामेंद्र परमार, जयपाल सिंह, सौरभ चौधरी, मानव चौधरी, सत्यवीर रावत आदि मौजूद थे। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रतापपुरा स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.