Chandra Grahan 2022 Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा के चंद्र पर ग्रहण ने कितने बदले आपके सितारे, पढ़ें अपना राशिफल
Chandra Grahan 2022 Rashifal सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर पड़ा था वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण। भारत में प्रभावी नहीं रहा ग्रहण लेकिन राशियाें पर होगा असर। सूतक काल न लगने के कारण लोगों ने किया सुबह ही पूर्णिमा और ग्रहण का दान।
आगरा, जागरण संवाददाता। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के चंद्रमा पर ग्रहण का साया रहा। हालाकि भारत में वर्ष 2022 का यह पहला चंद्र ग्रहण दिखाइ नहीं दिया लेकिन ग्रहण का प्रभाव ग्रह नक्षत्रों पर पड़ा है। ज्योतिषाचार्य डॉ शाेनू मेहरोत्रा के अनुसार ग्रहण भारत में दिखाइ नहीं लेकिन फिर भी लोगों ने पूर्णिमा और ग्रहण का दान सुबह से किया। दान धर्म से ग्रह नक्षत्रों की प्रतिकूल चाल अनुकूल की जा सकती है।
मेष-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सुधर चुके हैं आप। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार रुक-रुक कर अच्छे ढंग से चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह की भी आशंका है। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार आपका अच्छी स्थिति में रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
तुला-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। पूंजी का निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। भाग्य साथ देगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम अच्छा है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-मन खिन्न रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। व्यापार की भी स्थिति ठीक चलती रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ-स्थिति अच्छी है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की अद्भुत स्थिति है। अच्छी स्थिति है। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार भरपूर साथ दे रहा है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ शाेनू मेहरोत्रा
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।