Agra Weather: धूप ज्यादा दिन नहीं दे पाएगी राहत, सर्दी पलटवार करने को है तैयार Agra News
शनिवार देर रात फिर छाया कोहरा। रविवार सुबह गलन भरी रही सर्दी। सात और आठ जनवरी को हो सकती है बारिश।
आगरा, जागरण संवाददाता। दो दिन से निकल रही धूप अब ज्यादा राहत नहीं दे पाएगी। सर्दी फिर पलटवार करने को तैयार है। शनिवार की सुबह घने कोहरे से हुई, इससे दृश्यता शून्य हो गई। दोपहर में धूप निकलने से सर्दी से लोगों को राहत मिली। लेकिन रात को फिर कोहरे की चादर बिछ जाने से रविवार सुबह गलन भरी सर्दी का अहसास हुआ। हांलाकि दिन चढ़ने के साथ निकले सूर्य देव की चमक ने सर्द मौसम में राहत दी। रविवार को दोपहर का न्यूनतक तापमान 6.7 दर्ज किया गया।
इससे पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सात और आठ जनवरी को बारिश हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 19.8 दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आद्र्रता 97 फीसद रही। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.3 दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि छह जनवरी को कोहरा छाए रहने की आशंका है। सात और आठ जनवरी को बारिश की आशंका है। नौ और 10 जनवरी को कोहरा छाए रहने की आशंका है।
तापमान में होगी बढ़ोत्तरी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। वहीं, अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री के बीच रहेगा।
आगरा का तापमान
तीन जनवरी
अधिकतम तापमान - 20.2
न्यूनतम तापमान - 11
दो जनवरी
अधिकतम - 21.2
न्यूनतम - 7.3
एक जनवरी
अधिकतम - 17.4
न्यूनतम - 3.9
31 दिसंबर
अधिकतम - 13.6
न्यूनतम - 4.9