विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR में कटा नाम जुड़वाने का मौका: बूथ पर या ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, चाहिए ये दस्तावेज

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:10 AM (IST)

आगरा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत नाम जुड़वाने, हटवाने या सुधारने का मौका है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या सुधारने का अवसर।

  2. बूथ पर बीएलओ से मिलें या ऑनलाइन आवेदन करें।

  3. नए मतदाताओं के लिए 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण।

जागरण संवाददाता, आगरा। अगर आपकी उम्र एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई या फिर एक अक्टूबर 2027 को 18 साल की हो रही है तो आप मतदाता बन सकते हैं। शनिवार को अपने क्षेत्र के बूथ में जाकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से फॉर्म-छह लेकर भर सकते हैं। नाम, पता में त्रुटि है तो इसमें सुधार का मौका मिल रहा है।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में यदि आपका नाम कट गया तो मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका है। नौ विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में 27.63 लाख मतदाता हैं। इसमें 15.25 लाख पुरुष मतदाता और 12.37 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। 

घर बैठे कर सकते हैं आवेदन

अगर आप बूथ तक नहीं जाना चाहते हैं तो आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन आवेदन के बाद एक बार दस्तावेजों की जांच करवानी होगी।

फॉर्म की जानकारी 

  • फॉर्म-6 : नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए।
  • फॉर्म-7 : मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए
  • फॉर्म-8 : मतदाता सूची में पहले से दर्ज नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए

यह दस्तावेज चाहिए

  1. दो पासपोर्ट फोटे, परिवार के किसी एक सदस्य का वोटर कार्ड की छायाप्रति, एड्रेस और आइडी प्रूफ जिसमें
  2. आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली का बिल, राशन कार्ड हो सकता है।

टोल फ्री नंबर, 1950

यह है वेबसाइट: www.eci.gov.in

12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

  • एक जनवरी 2027 के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
  • फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान
  • 12 नवंबर से 11 दिसंबर मतदाता सूची से नाम हटाने, जोड़ने या फिर नाम-पता में सुधार से संबंधित दावे और आपत्तियां ली जाएंगी
  • 28 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण होगा
  • चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी
  • एक बूथ में 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। अगर इससे अधिक मतदाता हैं तो इस स्थिति में नया बूथ बनेगा

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश पर 3932 बूथों में बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आज लगेंगे विशेष कैंप, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर मिलेंगे BLO