केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बाल- बाल बचे, काफिले के सामने आ गई नील गाय Agra News
आगरा से लौटते वक्त हुआ हादसा। काफिले में शामिल एस्कार्ट की दो गाडि़यां दुर्घटनाग्रस्त।
आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री संजीव बालियान शनिवार को बाल-बाल बच गए। आगरा से दिल्ली लौटते वक्त उनके काफिले के आगे नीलगाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में दो कार क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि जिस गाड़ी में केंद्रीय मंत्री सवार थेे, वह ठीक है।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान शुक्रवार को ताजनगरी आए थे। रात्रि विश्राम शहर में करने के बाद वह शनिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी स्मारक का दीदार करने गए थे। वहां की नक्काशी को देखकर वह मंत्र मुग्ध हो गए। वहां से दिल्ली लौटते वक्त इनर रिंग रोड पर अचानक नीलगाय काफिले के सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। केंद्रीय मंत्री ने जिले के पुुलिस अधिकारियों को हादसे के बारे में अवगत कराया। फिर वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय मंत्री ने फोन पर जागरण को बताया कि हादसे में किसी के चोट नहीं आए थे। आगरा के पुलिस अधिकारियों को बता दिया गया है।