Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र सिंह बोले, वृंदावन माइनर जल्द होगी कब्जा मुक्त Agra News

जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग मंत्री ने किए ठा. बांकेबिहारी रंगजी के दर्शन। राधाकांत मंदिर में किया रुद्राभिषेक।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 05:49 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र सिंह बोले, वृंदावन माइनर जल्द होगी कब्जा मुक्त Agra News
केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र सिंह बोले, वृंदावन माइनर जल्द होगी कब्जा मुक्त Agra News

आगरा, जेएनएन। जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विमाग के मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि वृंदावन माइनर को जल्द ही कब्जा मुक्त करवाया जाएगा। इस मामले में विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। कब्जाधारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

loksabha election banner

ठा. बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे जल शक्ति मंत्री डॉ. सिंह ने नहर और रजवाओं के बारे में कहा कि सूबे की नहरों को पूरी तरह साफ करवाया गया है। जहां लापरवाही मिलेगी कार्रवाई की जाएगी। रजवाहों के मामले में विधायकों से जानकारी हासिल की जा रही है। अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। कहा कि आजादी के से लेकर अब तक देश में सबसे अधिक स्वर्णिम काल अब चल रहा है। कश्मीर की समस्या हो, तीन तलाक से लेकर नागरिकता संशोधन कानून लागू हुआ है। इसके साथ ही भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए सर्वोच्च न्यायालय का आदेश देश के लिए स्वर्णिम अवसर है। कहा ठा. बांकेबिहारी के दर्शन कर उसने देश की तरक्की की कामना की है।

विपक्ष को घेरते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि विपक्ष झूठी अफवाह न फैलाएं। नागरिकता संशोधन नियम नागरिकता देने के लिए है न कि नागरिकता छीनने के लिए। इससे पूर्व जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने ज्योषिषाचार्य अवधेश कुमार शास्त्री बादल के सान्निध्य में परिवार सहित ठा. बांकेबिहारीजी, रंगजी मंदिर तथा राधाकांत मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। राधाकांत मंदिर में डॉ. सिंह ने आचार्य मृदुलकांत शास्त्री के सान्निध्य में रुद्राभिषेक किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.