केंद्रीय मंत्री अठावले बोले, Mob lynching में सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत Agra News
आरपीआई की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष और अभिनेत्री राखी सावंत भी आई हैं साथ। आगरा के सर्किट हादस में दिए पत्रकारों के सवालों के जवाब।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा आए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने एक ओर जहां जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने पर केंद्र सरकार की जमकर प्रशंसा की वहीं दिन पर दिन बढ़ती जा रही भीड़ हिंसा को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाने की हिमायत भी की। आगरा के सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उनके थे आरपीआई की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष और अभिनेत्री राखी सावंत भी थीं।
गुरुवार दोपहर आगरा पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सहकरिता मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मॉबलिंचिंग की घटनाएं रोकने के लिए कानून बनाये जाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसके खिलाफ कानून बनाए जाने की मांग की जाएगी। जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म होने पर कहा कि जम्मू कश्मीर पुर्नगठन बिल देश हित में है। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास उद्योगों से होता है। जम्मू कश्मीर में उद्योगपति निवेश करने के लिए आगे बढें इसके लिए उनसे अपील भी की जाएगी। अठावले आगे बोले कि भारत सरकार को अब पीओके को भी कब्जामुक्त कराना चाहिए। जो हमारा, हमारे देश के वो किसी गैरदेश के कब्जे में क्यों रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप