केंद्रीय मंत्री बोले, राम मंदिर के बाद अब जनसंख्या नियंत्रण पर बने कानून Agra News
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान शुक्रवार को आगरा में थे। जयपुर हाउस में पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल के आवास पर की प्रेसवार्ता।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा आए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आगरा में कहा है कि अयोध्या श्री राम मंदिर का फैसला होने के बाद अब देश में जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनने की आवश्यकता है। हालाकि इसके बाद उन्होंने कहा कि यह उनका अपना विचार है।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान शुक्रवार को एक स्कूल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए थे। इस दौरान पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल के जयपुर हाउस स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता भी की। महाराष्ट्र में चल रही उठा पटक पर वे बोले कि उद्धव ठाकरे ने पुत्र मोह में आकर भाजपा का साथ छोड़ा है। भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी थी। सरकार बनाने के लिए उन्हीं के पास नंबर थे। अब देखना है कि कितने दिनों तक शिव सेना दूसरी पार्टियों के साथ रहती है।