Move to Jagran APP

मंडल फतेह को रणनीति समझाने आ रहे नितिन गडकरी, जानिये कैसे रचेगा सियासी चक्रव्यूह

केंद्रीय मंत्री बुधवार आगरा में पांच लोस सीटों के लिए समझाएंगे रणनीति। हर जिले के जिले से लेकर बूथ पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, चुनावी समर को भरेंगे जोश।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 05:47 PM (IST)
मंडल फतेह को रणनीति समझाने आ रहे नितिन गडकरी, जानिये कैसे रचेगा सियासी चक्रव्यूह
मंडल फतेह को रणनीति समझाने आ रहे नितिन गडकरी, जानिये कैसे रचेगा सियासी चक्रव्यूह

आगरा, जागरण संवाददाता। सूबे में सपा- बसपा गठबंधन के बाद अब भाजपा ने भी सियासी चक्रव्यूह रचने की शुरुआत कर दी है। चुनावी जंग के लिए हर सीट के हिसाब से अलग योजना तो बन ही रही है, प्रचार का खाका भी तैयार हो चुका है। मंडल की पांच लोकसभा सीटें इसमें प्राथमिकता पर है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंडल भर के नेताओं को यही चुनावी रणनीति समझाएंगे।

loksabha election banner

आगरा मंडल में पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर वर्तमान में भाजपा का ही कब्जा है। आगरा सीट पर रामशंकर कठेरिया, आगरा की फतेहुपर सीकरी सीट पर चौ. बाबूलाल और मथुरा सीट पर हेमामालिनी सांसद हैं। मैनपुरी में सपा के तेजप्रताप और फीरोजाबाद में सपा के ही अक्षय यादव सांसद है। भाजपा अब अपनी पुरानी सीटों पर कब्जा बरकरार रखने के साथ इन दो सीटों को भी अपने पाले में लाने की कसरत में जुटी है। इसके लिए मैनपुरी और फीरोजाबाद में लगातार ताकत झोंकी जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब पूरे मंडल के हिसाब से नेता-कार्यकर्ताओ में जोश भरने की योजना बनाई गई है। इसके तहत ही बुधवार को आगरा के समाधिया रिजार्ट में मंडल के सभी जिलों के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें जिला संगठन के साथ सेक्टर और बूथ समितियों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में नितिन गडकरी पार्टी की चुनावी रणनीति की जानकारी देंगे। कार्यकर्ताओं को यह भी बताया जाएगा कि पार्टी की नीतियों के प्रचार के काम को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में अकेले मैनपुरी से 500 नेता- कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा के मैनपुरी जिला मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि पार्टीजन सुबह 11 बजे आगरा के लिए रवाना होंगे।

बताएंगे गठबंधन की काट

पार्टी सूत्रों के मुताबिक सपा-बसपा गठबंधन के बाद रणनीति में बदलाव हुआ है। अब प्रचार के साथ गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन बताने की भी योजना है। बैठक में इसे लेकर भी विशेष तौर पर चर्चा होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.