Move to Jagran APP

मकर संक्रांति: तिथि की परंपरा को मान आस्‍था संग हुआ खिचड़ी का दान Agra News

आगरा में महिला संगठनों ने जगह जगह बांटी खिचड़ी। मथुरा में यमुना के घाटों पर डुबकी लगा किया पूजन। मंदिरों में बुधवार को मनाया जाएगा संक्रांति का पर्व।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 01:09 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 01:09 PM (IST)
मकर संक्रांति: तिथि की परंपरा को मान आस्‍था संग हुआ खिचड़ी का दान Agra News
मकर संक्रांति: तिथि की परंपरा को मान आस्‍था संग हुआ खिचड़ी का दान Agra News

आगरा, जेएनएन। आस्‍था चली तिथि के अनुसार। स्‍नान पूजन कर हुआ मकर संक्रांति का दान। मंगलवार को 14 जनवरी को संक्रांति की विशेष तिथि मानते हुए आस्‍थावान लोगों ने खिचड़ी उत्‍सव मनाया। यूं तो सूर्य मकर राशि में मंगलवार रात दो बजे प्रवेश करेगा। जिसके अनुसार 15 जनवरी को इस वर्ष मकर संक्रांति मनाने का विधान है लेकिन तिथि की परंपरा को निभाते हुए आस्‍थावान लोगों ने 14 जनवरी को ही संक्रांति का दान किया। इस उपलक्ष्‍य में आगरा में महिला संगठनों ने खिचड़ी बांटी। साकेत कालोनी, राम मंदिर पर महिलाओं ने 151 किलो खिचड़ी गरीबों को खिलाई। शैल सिंह सुगंध, पुष्पा, राम कटोरी, संतोष, ओमवती, प्रीति, श्वेता आदि का सहयोग रहा। कल्‍याणम फाउंडेशन की प्रतिमा भार्गव, अलका भार्गव सहित अन्‍य सदस्‍याओं ने चामुंडा देवी मंदिर साकेत कॉलोनी में 125 किलो खिचड़ी का दान किया। संक्रांति के उपलक्ष्‍य में यमुना व्‍यू पॉइंट पर पतंगोत्‍सव भी दोपहर में आयोजित होगा।

loksabha election banner

उधर आस्था और धर्म की नगरी मथुरा में भी मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मना। सुख-समृद्धि की कामना लिए तिल से बनी खाद्य सामग्री के साथ ही गर्मवस्त्रों का दान किया गया। यमुना में स्नान कर पूजन किया। हालांकि मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा।

मकर संक्रांति को लेकर असमंजस की स्थिति है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मकर संक्रांति का त्योहार मंगलवार को मनाया जाना है। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की रात दो बजे के बाद हो रहा है। इस कारण पुण्यकाल 15 जनवरी को सूर्योदय के बाद है। हालांकि कुछ लोगों ने मंगलवार को भी मकर संक्रांति का त्योहार मनाया है। सुबह पूजन किया और खिचड़ी, तिल का सामान दान किया। गर्म कपड़े भी दान किए गए। पूजन कर घर में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई। सुबह से ही श्रद्धालु यमुना के घाटों पर पहुंचने लगे। यमुना पूजन कर आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य देवता से परिवार में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। यमुना घाट श्रद्धा से लबालब हो गए। गजक की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर स्टाॅल लगाकर खिचड़ी का वितरण किया गया। मंदिरों में मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को ही मनाया जाएगा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी को खिचड़ी बुधवार को ही अर्पित की जाएगी। हर मंदिर में ठाकुर जी को पंचमेवा की खिचड़ी गजक और तिल के लड्डू का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद सेवायतों को श्रद्धालु प्रसाद बांटेंगे। संक्रांति पर स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित ठाकुर जी के दर्शन श्रद्धालुओं को मोहित करेंगे। बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.