Move to Jagran APP

कार्तिक पूर्णिमा: गंगा- यमुना में लगी आस्‍था की डुबकी, देवालयों में उमड़े श्रद्धालु Agra News

कार्तिक पूर्णिमा पर मथुरा और कासगंज के सौरों में उमड़े श्रद्धालु। गोवर्धन परिक्रमा में गूंजा राधे- राधे।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 12:30 PM (IST)
कार्तिक पूर्णिमा: गंगा- यमुना में लगी आस्‍था की डुबकी, देवालयों में उमड़े श्रद्धालु Agra News
कार्तिक पूर्णिमा: गंगा- यमुना में लगी आस्‍था की डुबकी, देवालयों में उमड़े श्रद्धालु Agra News

आगरा, जेएनएन। कार्तिक पूर्णिमा, वो दिन जब स्‍वर्ग से देवगण भी धरती पर आकर मनाते हैं दीपावली। पवित्र माह का पवित्र दिन। जो सिखों के दसवें गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के लिए भी जाना जाता है। मंगलवार की भोर जब कार्तिक माह की पूर्णिमा के साथ हुई तो हर ओर आस्‍था से पूरिपूर्ण नजारा था। कासगंज के सोरों में गंगा मैया की गोद में श्रद्धा डुबकी लगा रही है तो आगरा, मथुरा और फीरोजाबाद में यमुना मैया के आंचल मेंं आस्‍थावान लोग श्रद्धा का पुण्‍य कमाने पहुंचे हैं। कान्‍हा की नगरी राधे राधे के जयकारों से गूंज रही है। गोवर्धन परिक्रमा में भी भक्ति पथ पर लोग निरंतर आगे बढ़े जा रहे हैं। गुरुद्वारों में शबद कीर्तन की धुन सुनाई दे रही है। इसी के साथ विभिन्‍न मंदिरों में तुलसी माता की परिक्रमा का सिलसिला निरंतर जारी है। ये सिलसिला शाम को दीपदान के साथ पूर्ण होगा। शाम को घर- मंदिरों में लोग दीपदान करेंगे और देव दीपावली मनाएंगे।

loksabha election banner

मथुरा में कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की अविरल धारा बह निकली। भक्तों ने सुबह यमुना स्नान कर मंदिरों के दर्शन किए। मंदिरों में ठाकुरजी की जय-जयकार होती रही। ठाकुरजी के दर्शन कर भक्त अपने को निहार रहे थे। वृंदावन और गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में राधेे-कृष्णा की गूंज है। यमुना घाटों पर शाम को दीपदान किया जाना है। जन्मभूमि, वृंदावन के अलावा गोवर्धन, गोकुल, बरसाना आदि मंदिरों में भी श्रद्धालु दर्शन को उमड़ते रहे। मंदिरों में श्रद्धा का रेला उमड़ता रहा।

गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कासगंज के साेरों में गंगा घाटों पर मां के जयकारे गूंजते रहे। लहरा से लेकर कछला घाट तक सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की। देव दीपावली का पर्व होने के चलते सोरों में हरिपदी गंगा घाट पर स्थित मंदिरों में भी पूजा अर्चना के लिए लाइनें लगी रहीं। कासगंज के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम सोमवार रात से ही शुरू हो गया। राजस्थान के साथ में मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर पहुंचे। सुबह से ही गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ रही। जिले के भी विभिन्न गांवों से ट्रेक्टर में भरकर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। सोरों हरिपदी गंगा घाट पर भी दोपहर तक स्नान के लिए भक्तो की भीड़ लगी रही।

ककोड़ा मेले की बढ़ी रौनक

कासगंज में गंगा घाट पर सोमवार से शुरू हुए ककोड़ा मेले में भी कार्तिक पूर्णिमा पर खासी भीड रही। दूर-दूर से ग्रामीण गंगा स्नान के लिए यहां पर पहुंचे।

गंगा में धोई गाड़ियां

गंगा स्नान के लिए पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं द्वारा अपने वाहनों को भी गंगा में उतार कर धोने से अन्य श्रद्धालु कुछ रुष्ट नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना था कि गंगा पवित्र नदी है, उसमें वाहनों को नहीं धोना चाहिए। इस दौरान पुलिस कर्मी बी मुस्तैद रहे, लेकिन उन्होंने इन लोगों को रोकने का प्रयास नहीं किया।

गुुरुद्वारों में गूंजे शबद-कीर्तन

गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व होने के कारण सिख समाज में भी हर्ष और उल्लास छाया रहा। गुरुद्वारा में चल रहे तीन दिवसीय अखंड पाठ का समापन हुआ। शबद- कीर्तन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.