स्वत्रतता दिवस पर सलाखों के अंधियारों से मिली चार कैदियों को आजादी
मथुरा जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मध्य जिला कारागर से रिहा किए गए चार कैदी।
आगरा(जेएनएन): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मथुरा जिले में नई पहल की गई। जुर्म के रास्ते पर चलने के कारण सलाखों के अंधेरे में कैद हुए चार लोगों को नेक राह पर चलने की शपथ दिलाकर रिहा किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी व जिला कारागर प्रशासन ने जिला कारागार परिसर में पौधारोपण किया। कारागार से चार कैदियों को रिहा किया गया। चारों कैदी चोरी गैंगस्टर और अवैध कार्य के जुर्म में सजा काट रहे थे। समाजसेवियों द्वारा इन आरोपियों का जुर्माना भरकर आजादी दिलवाई। कैदी निजाम निवासी अलीगढ़, करीब एक वर्ष से चोरी करने के जुर्म में सजा काट रहा था। बबलू चिकना निवासी आगरा, पेठा बेचते हुए आगरा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, ये दो वषरें के सजा काट रहा था। रणजीत निवासी यमुनापार, मोटरसाइकल चोरी के आरोप में 27 महीने से और कल्लू निवासी किशोरपुरा, वृंदावन गैंगस्टर के आरोप में 22 महीने से सजा काट रहा था। इन चारों को सलाखों की कैद स ेमुक्त किया गया।
कैदियों की रिहाई के दौरान अपराध निरोधक संस्था ने शपथ दिलाई कि भविष्य में कभी अपराध की दुनिया में कदम नहीं रखेंगे। इससे पहले डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। विकास भवन पर सीडीओ ने ध्वजारोहण किया। स्कूल कालेजों में भी आजादी की वर्षगाठ धूमधाम से मनाई गई। इसके साथ ही पौध रोपण भी किया गया। स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न आयोजनों की विशेष बात रही कि हर आयोजन में पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया गया। जगह- जगह चौराहों देशभक्ति के गीतों के बीच मिष्ठान वितरण हुए।