Move to Jagran APP

Holi Special: मोदी और प्रियंका संग होली का हुड़दंग, आप भी ले सकते हैं आनंद

होली में मोदी योगी और प्रियंका के नाम की पिचकारी की खासी डिमांड है। गुलाल में भगवा रंग ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 02:21 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 02:21 PM (IST)
Holi Special: मोदी और प्रियंका संग होली का हुड़दंग, आप भी ले सकते हैं आनंद
Holi Special: मोदी और प्रियंका संग होली का हुड़दंग, आप भी ले सकते हैं आनंद

आगरा, जागरण संवाददाता। होली के बाजार पर चुनावी असर दिखाई दे रहा है। बाजार में मोदी, योगी और प्रियंका गांधी की लोकप्रियता को भुनाने के लिए बाजार भी पीछे नहीं है। इस बार होली में मोदी, योगी और प्रियंका के नाम की पिचकारी की खासी डिमांड है। गुलाल में भगवा रंग ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही होली के बाजार में 'सियासी रंग' की चमक बढ़ गई है। रंग के थोक कारोबारी सुशील कुमार माहेश्वरी ने बताया कि इस बार बाजार में हर्बल गुलाल के साथ आर्गेनिक गुलाल भी आया है। इनकी डिमांड अधिक है। गुलाल में सबसे ज्यादा भगवा रंग की डिमांड है। बाजार में इसकी कमी है। वहीं थोक कारोबारी पुनीत अग्रवाल ने बताया कि चुनाव को देखते हुए बाजार में मोदी-योगी और प्रियंका गांधी के नाम की वाटर टैंक वाली पिचकारी आई हैं। मोदी पिचकारी हाथों-हाथ बिक रही है। इनकी कीमत 50 से 500 रुपये तक हैं। वहीं मुखौटों में भी मोदी-योगी की ज्यादा डिमांड है। गुब्बारों पर भी राजनीतिक हस्तियों का कब्जा है।

रंग-बिरंगे विग की डिमांड

होली के बाजार में रंग-बिरंगे वाली विग की भी अच्छी डिमांड हैं। इसके अलावा नकली दाढ़ी-मूछ भी पसंद की जा रही हैं। दुकानदार राघव का कहना है कि होली में कुछ अलग दिखने के लिए युवा विग को ज्यादा पसंद करते हैं।

अब चेहरा खराब न करने वाले रंग की डिमांड

एक समय था जब होली पर पक्का रंग मांगा जाता था। अब लोग पक्के की बजाए वो रंग मांग रहे हैं, जिससे चेहरा खराब न हो। इसके लिए लोग ब्रांडेड रंगों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.