विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CEC ज्ञानेश कुमार का आगरा में पैतृक घर गंगाजल से शुद्ध, कांग्रेसियों ने पोती थी कालिख

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 06 Oct 2026 04:11 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कालिख पोतने के बाद, अखिल भारतीय माथुर वैश्य ...और पढ़ें

जागरण संवाददात, आगरा। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर बीते दिनों कांग्रेस नेताओं ने कालिख पोती थी और प्रदर्शन किया था। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा ने मंगलवार को घर का गंगाजल से शुद्धिकरण और सुंदर कांड का पाठ किया।

आगरा में मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विजय नगर स्थित पैतृक आवास पर अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा शुद्धिकरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महासभा ने नई विजय नगर स्थित राधा कृष्णा मंदिर से उनके आवास तक कलश यात्रा भी निकाली। घर पहुंचकर महासभा पदाधिकारियों ने घर पर गंगाजल का छिड़काव किया।

साथ ही सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। महासभा पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद घर के वातावरण की शुद्धि के लिए यह आयोजन किया गया। इस दौरान सीईसी ज्ञानेश कुमार के माता-पिता की खुशहाली और दीर्घायु की कामना की गई।

वहीं सीईसी ज्ञानेश कुमार के पिता डा. सुबोध कुमार गुप्ता ने पिछले दिनों हुए कांग्रेस के प्रदर्शन को अराजकता बताया। आरोप लगाया कि उनके पुत्र को निशाना बनाने के उद्देश्य से यह किया गया, लेकिन सच सभी जानते हैं। बता दें, स्थानीय अदालत ने गिरफ्तार किए गए कांग्रेसियों को इस मामले में जमानत दे दी है।