Move to Jagran APP

कैबिनेट मंत्री बोले, प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते उत्‍तर प्रदेश में बढ़ा निवेशकों का रुझान Agra News

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्‍ना ने आगरा के सर्किट हाउस में दिए पत्रकारों के सवालों के जवाब। गिनाई उपलब्धियां।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 11:30 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री बोले, प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते उत्‍तर प्रदेश में बढ़ा निवेशकों का रुझान Agra News
कैबिनेट मंत्री बोले, प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते उत्‍तर प्रदेश में बढ़ा निवेशकों का रुझान Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना रविवार दोपहर ताजनगरी पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे सर्किट हाउस गए। यहां प्रशासनिक अधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों संग बैठक से पहले पत्रकारों के सवालों जवाब दिए।

loksabha election banner

सबसे पहले मंत्री ने प्रदेश के अंदर राज्य और केंद्र की विकास की योजनाओं को गिनाया। उन्होंने मंदी को लेकर अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी की बात की। बताया कि देश मे जब मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब देश की विकास दर 4.8 थी और जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई तो सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था पर ध्यान देते हुए देश की विकास दर को बढ़ाया। यह दर आज के समय 5 फीसद हो गई है। अन्य सरकारों की अपेक्षा भाजपा सरकार लगातार देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि उद्योग धंधों की बात करें तो सरकार की नीतियों के कारण ही प्रदेश का उद्योग धंधा भी तरक्‍की कर रहा है। अब यहां काफी इन्वेस्टर इन्वेस्ट के लिए आगे बढ़े हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.