सावधान-कचरा फैलाने वालों पर लगेगा 50 हजार तक का जुर्माना
आगरा : नगर निगम शहर को कूड़े से आजादी दिलाने का अभियान चला रहा है। लेकिन उसके अभियान को शहरवासियों का साथ नहीं मिल रहा।
आगरा : नगर निगम शहर को कूड़े से आजादी दिलाने का अभियान चला रहा है। लेकिन उसके अभियान को शहरवासियों और उद्योग इकाइयों का साथ नहीं मिल रहा है। कूड़ा डलावघरों पर डालने के बजाय खाली प्लॉट, नाले-नालियों और सड़क पर फेंका जा रहा है। इसलिए अब निगम ने जुर्माना लगाने की तैयारी की है।
---
बैठक कर निर्देश भी दिए
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी 2016 के अनुसार जो संस्थान 100 किलो कूड़ा प्रतिदिन उत्पन्न करते हैं। इनकी जिम्मेदारी है कि सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग रखे। सूखे कूड़े को निगम के डलावघरों तक पहुंचवाएं और गीले कूड़े से खाद बनाए। लेकिन कई औद्योगिक इकाइया सड़क पर कूड़ा फेंक रही हैं। निगम ने 6 अक्टूबर को इस संबंध में होटल व्यवसाइयों की बैठक की। उन्हें कूड़ा निस्तारित करने के निर्देश भी दिए हैं।
--
वार्डो में भी नहीं मिल रहा सहयोग
नगर निगम के अनुसार शहर के 16 वार्ड ऐसे हैं, जहां लोग घर-घर कचरा संग्रहण योजना में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कई लोग घरों का कचरा खाली प्लॉट अथवा सड़क पर डाल रहे हैं।
----
लगाया जाएगा जुर्माना
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव राठी ने बताया कि जो औद्योगिक इकाइयां अधिक मात्रा में कूड़ा उत्पन्न कर रहीं है और सड़कों पर फेंक रही हैं, उनको चिह्नित किया जा रहा है। इन्हें समझाया जाएगा। नहीं मानने पर एफआइआर करवाकर 50 हजार तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वार्डवासियों को भी समझाया जा रहा है।
---
710 से 760 टन औसत कूड़ा प्रतिदिन निकल रहा है शहर में
174 डलावघर है शहर में
128 वाहन जीपीएस ट्रेकिंग वाले शहर में कूड़ा कर रहे हैं एकत्रित