Move to Jagran APP

Accident on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल

चालक की लापरवाही से अागरा के खंदौली थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 160 के पास बुधवार-गुरुवार देर रात हुआ हादसा। पुलिस ने घायलों को एसएन इमरजेंसी में कराया भर्ती छह की हालत गंभीर। चालक का नशे में बस चलाना कारण बताया जा रहा है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 09:03 AM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 09:03 AM (IST)
Accident on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल
यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हादसाग्रस्‍त बस पर पानी डालकर आग लगने से रोकता राहत दल कर्मी।

आगरा, जागरण संवाददाता। यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से पश्चिम बंगाल के लिए जा रही बस खंदौली क्षेत्र में बेकाबू हो गई। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बस पलट गई। इसमें 90 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस और पुलिस वाहनों से एसएन इमरजेंसी में पहुंचाया। इनमें से छह की हालत गंभीर है।

loksabha election banner

नोएडा से स्लीपर बस 90 यात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए निकली थी। बुधवार रात दो बजे खंदौली क्षेत्र में माइल स्टोन 160 के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद बस पलट गई। बस में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर है। अन्य के मामूली चोट लगी थी। उपचार के बाद इन्हें दूसरी बस से रवाना कर दिया गया। सभी यात्री पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक नशे में था। वह खतरनाक तरीके से बस चला रहा था। यात्रियों ने उसे टोका था, लेकिन वह नहीं मान रहा था।हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक के बारे में जानकारी कर रही है।

ये हैं गंभीर रूप से घायल

मालदा निवासी संटू, बंगाल दक्षिण में दनाशपुर निवासी धीरेंद्र सरकार, भगीरथ बरमन, बंगाल के राईगंज उत्तर निवासी फुलो, मारुफ और उनके तीन बच्चे, शबीर और फारुख। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.