Move to Jagran APP

मेहंदी लगा दुल्हन तैयार, कार की मांग कर रहा दूल्हा फरार

दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी थी। तेल चढऩे की रस्म हो गई थी। लगुन टीका पहले ही जा चुका था। इसमें बाइक तथा नकदी के अलावा लाखों रुपये दिए थे। अचानक बरात से पहले दूल्हा फरार हो गया।

By Ashish MishraEdited By: Published: Thu, 24 Nov 2016 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2016 10:59 AM (IST)
मेहंदी लगा दुल्हन तैयार, कार की मांग कर रहा दूल्हा फरार

आगरा (जेएनएन)। दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी थी। तेल चढऩे की रस्म हो गई थी। लगुन टीका पहले ही जा चुका था। इसमें बाइक तथा नकदी के अलावा लाखों रुपये दिए थे। अचानक फोन पर खबर आई कि बरात जाने से पहले दूल्हा फरार हो गया। मामले में दुल्हन पक्ष ने दूल्हा और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया है। न्यू आगरा थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती की बरात 24 नवंबर को ताजगंज की एकता चौकी क्षेत्र से आनी थी।

loksabha election banner

दूल्हा पिंटू दिवाकर संजय प्लेस स्थित एक शोरूम में कर्मचारी है। लड़की के परिजनों ने बताया 22 नवंबर को उन्होंने लगुन में लड़के को करीब एक लाख की बाइक, डेढ़ लाख रुपये नकद के अलावा लाखों का सामान दिया था। बुधवार सुबह दूल्हे के पिता ने फोन कर बताया कि दूल्हा दहेज में कार मांग रहा है। उन्होंने अचानक रखी मांग को पूरी करने में असमर्थता जताई। इसके बाद शाम चार बजे लड़के के परिजनों ने फोन कर बताया कि दूल्हा घर से फरार हो गया है। इस पर लड़की के परिजन न्यू आगरा थाने पहुंच गए। उन्होंने दूल्हा पिंटू, पिता रमेश तथा भाइयों सुनील, अमित समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज करा दिया।

लड़के की प्रेमिका ने किया था हंगामा
प्रारंभिक छानबीन में लड़के पिंटू के किसी लड़की से प्रेम संबंध का मामला भी सामने आया है। बताते हैं लगुन टीका का पता चलने पर प्रेमिका उसी रात लड़के के घर पहुंच गई थी। उसने वहां पर जमकर हंगामा किया था, पुलिस में जाने की धमकी दी थी।

पढ़ें- शादी के लिए अब निकाल सकेंगे ढाई लाख, बैंकों के पास पहुंचा अादेश

पढ़ें- नोटबंदी का असर - अब एक दिसंबर तक लीजिये टोल फ्री का मजा

पढ़ें- नोटबंदी : कम से कम किसानों को तो छूट दे सरकार : अखिलेश यादव

पढ़ें- मौलाना राबे हसन नदवी पांचवीं बार मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष

पढ़ें- नोटबंदी : विवाह के सात फेरे से पहले पूरा पूरे करने होंगे आरबीआई के सात वचन

पढ़ें- बैंकों का खजाना खाली देख दिन भर होता रहा हंगामा, टूटते रहे सब्र के बांध

पढ़ें- नोटबंदी से परेशान गरीब, किसान और मजदूरों के साथ सहानुभूति बरतें-अखिलेश

पढ़ें- शहीदी दिवस पर घोषित अवकाश 24 नवंबर के बजाय अब चार दिसंबर

पढ़ें- एबीवीपी रैलीः शिक्षा को चुनावी एजेंडे का हिस्सा बनाओ और बाज़ारीकरण रोको


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.