Move to Jagran APP

आगरा में दुल्हन ने मांगा दहेज, गांव में होने लगी पंचायत

अभी तक दूल्हे के ही दहेज मांगने के मामले सामने आते रहे हैं। फतेहपुर सीकरी में दुल्हन के दहेज मांगने का मामला सामने आया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 05:22 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 05:22 PM (IST)
आगरा में दुल्हन ने मांगा दहेज, गांव में होने लगी पंचायत
आगरा में दुल्हन ने मांगा दहेज, गांव में होने लगी पंचायत

आगरा (जेएनएन)। ताजनगरी आगरा में एक दुल्हन ने ऐसा कारनामा किया कि लोग दंग रह गए। उसके इस कारनामे के कारण गांव में तत्काल पंचायत बुला ली गई।

loksabha election banner

अभी तक दूल्हे के ही दहेज मांगने के मामले सामने आते रहे हैं। फतेहपुर सीकरी में दुल्हन के दहेज मांगने का मामला सामने आया है। दुल्हन और उसके पक्ष के लोगों द्वारा अपनी मांग पर अड़ जाने से विवाद हो गया। मामला ग्रामीणों को पता चला तो उन्हें विवाद सुलझाने को पंचायत बैठानी पड़ गई।

मामला फतेहपुर सीकरी के एक गांव का है। किसान परिवार अपने बेटे के लिए रिश्ता तलाश रहा था। दूसरे राज्यों से दुल्हन तलाश करके लाने वाली एक महिला ने युवक के परिजनों से संपर्क किया। उसने कुछ दिन पहले बिहार की युवती का रिश्ता बताया। इसके बाद युवक के परिजन बिहार जाकर लड़की के घर वालों बातचीत कर आए। दोनों पक्ष के एक दूसरे का घर देखने के बाद दोनों परिवार रिश्ते के लिए तैयार हो गए।

लड़की वालों ने शादी के लिए लड़के वालों से बिचौलिया बनी महिला के माध्यम से 50 हजार रुपये की मांग की। लड़के वाले मोलभाव के बाद 40 हजार रुपये में रिश्ता करने को तैयार हो गए। एक सप्ताह पहले शादी करके दुल्हन को अपने साथ ले आए। लड़के वालों ने 15 हजार रुपये दुल्हन के ससुराल पहुंचने पर देने की बात तय की थी। दुल्हन के विदा होकर ससुराल आने के बाद भी जब बकाया रकम उसके परिवार को नहीं मिली तो विवाद हो गया। दुल्हन के दूल्हे के साथ रहने से मना कर दिया। विवाद की जानकारी गांव वालों को हुई तो उन्होंने दुल्हन और बिचौलिया को समझाने का प्रयास किया। दुल्हन बकाया रकम देने के बाद ही पति के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इसे लेेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। ग्रामीणों ने महिला को ही दोषी ठहराया। पंचायत में विवाद बढऩे पर किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.