हेलीकॉप्टर से विदा होकर आई दुल्हन तो जुट गया देखने वालों का मजमा
आसपास के गांवों से भी भीड़ जुट गई उडऩखटोले को देखने के लिए। जयगुरुदेव आश्रम पर कराई गई लैंडिंग।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 09:14 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। बाबुल के अंगना से विदाई पर सपने हर बेटी के होते हैं। यहां तो बाबुल का ही सपना था। वह यह कि बेटी जब ससुराल जाए तो विदाई हेलीकॉप्टर से हो। इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर लेकर आया।
मथुरा रिफाइनरी क्षेत्र के गांव धानातेजा में दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से विदा कराकर लाया। हेलीकॉप्टर में बैठकर आई दुल्हन को देखने के लिए आसपास के गांव से भी भीड़ उमड़ पड़ी।
ग्राम धानातेजा निवासी चौधरी धर्मवीर ङ्क्षसह के पुत्र सुमित चौधरी का रिश्ता चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी कैप्टन उदयवीर ङ्क्षसह चौधरी की पुत्री वंदना चौधरी के साथ तय हुआ था। सात मार्च की शादी थी। दुल्हन के पिता कैप्टन उदयवीर ङ्क्षसह चौधरी की इच्छा थी कि उनकी बेटी हेलीकॉप्टर में बैठकर अपनी ससुराल जाए। बेटी के पिता की इच्छा की खातिर सुमित दुल्हन को लेने गुरुवार को हेलीकॉप्टर से अपनी ससुराल गया। इसकी लेंङ्क्षडग जयगुरूदेव आश्रम पर हुई। शुक्रवार सुबह 10 बजे वे दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर लाए। यह नजारा देखने के लिए आसपास के गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रिफाइनरी क्षेत्र में पहली बार हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन की दिन भर चर्चा होती रही।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें