Move to Jagran APP

सिरफिरे आशिक का कहर, पादरी, पत्नी-पुत्री सहित घायल, जानिए पूरा मामला

इकतरफा प्‍यार में किशोर हुआ हमलावर। मंगलवार रात दीवार फांदकर घुसा किशोरी के घर। खुद भी हुआ चाकू से घायल।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 12:08 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 12:47 PM (IST)
सिरफिरे आशिक का कहर, पादरी, पत्नी-पुत्री सहित घायल, जानिए पूरा मामला
सिरफिरे आशिक का कहर, पादरी, पत्नी-पुत्री सहित घायल, जानिए पूरा मामला

आगरा, जेएनएन। इकतरफा प्‍यार का किशोर पर ऐसा भूत सवार हुआ कि चाकू लेकर हमलावर हो गया। किशोरी को डराकर वह प्‍यार के लिए राजी करना चाहता था। हो उल्‍टा गया। किशोरी विरोध कर बैठी। इसके बाद किशोर हमलावर हो गया। किशोरी और उसके परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।

loksabha election banner

मामला मैनपुरी का है। शहर में बीचों-बीच एक क्रिश्चियन परिसर निवासी एक किशाेर अपने पड़ोस की निवासी एक किशोरी पर लंबे अरसे से प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। कई बार दोनों पक्षों में विवाद हुआ, लेकिन समझौते से निपटा लिया गया। मंगलवार रात 12 बजे किशोर दीवार फांदकर किशोरी के घर में घुस गया। किशोरी ने शोर मचाया तो उसके माता-पिता आ गए। किशोर के हाथ में चाकू था, उसने किशोरी व उसके माता-पिता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर मुहल्ले के लोग आ गए। पुलिस भी पहुंच गई। चाकूबाजी में आरोपित किशोर की उंगलियां भी घायल हो गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घायल किशोरी, उसके माता-पिता को सैफई रेफर किया गया है। किशाेरी के पिता एक चर्च के पादरी हैंं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.