बॉटम वियर का बदला फैशन
आगरा: बॉटम वियर में ब्लू और ब्लैक जींस पहनना तो सदाबहार है, लेकिन अब गर्ल्स इसमें नये प्रयोग कर रही हैं।
आगरा(जागरण संवाददाता): बॉटम वियर में ब्लू और ब्लैक जींस पहनना तो सदाबहार है, लेकिन अब गर्ल्स इसमें नए ट्रेंड को भी शामिल कर रही हैं। वह स्ट्रिप पैंट से लेकर प्लाजो तक पसंद कर रही हैं। गर्मी के मौसम में शहर के फैशन डिजाइनर्स भी स्ट्रिप सास, कूल कारगोज, प्रिंटेड प्लाजो का प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं।
फैशन डिजाइनर मनीष अलरेजा के मुताबिक बैलबॉटम को नया रुप दिया गया है। इसमें इंडो वेस्टर्न ड्रेस के रुप में पसंद किया जा रहा है। प्लाजो और कारगो दोनों के सहयोग से बेहतर फैशन तैयार किया जाता है। फैशन डिजाइनर अभिषेक शर्मा ने बताया कि समय के अनुसार फैशन बदल गया है। इंडियन और वेस्टर्न ड्रेस का कॅांबिनेशन बनाया जाता है।
स्ट्रिप सास
पहले फैशन के तौर पर कुर्ती या शर्ट में स्ट्रिप का फैशन था। लेकिन अब गर्ल्स को बॉटम वियर में स्ट्रिप सास दिखने को मिल रहा हैं। साथ ही ब्लैक ट्राउजर में गर्ल्स इन्हें पहनना पसंद कर रही है। जो गर्मी में राहत प्रदान करता है।
प्रिंटेड प्लाजो
प्लाजो की ट्रेड पुराना है लेकिन इस समय प्रिंटेड प्लाजो का क्रेज बढ़ा है। चेक, स्ट्रिप, बर्ड और एनिमल प्रिंट के बाजार में अधिक हैं। गर्ल्स भई इन्हें पसंद कर रही हैं। इनके साथ शॉर्ट कुर्ती को भी पहना जा रहा है।
कूल कारगोज
फनी लुक के लिए गर्ल्स कूल कारगोज को अधिक पसंद कर रही हैं। इसके साथ टी-शर्ट और स्पोर्ट्स वॉच और सिर पर कैप व गॉगल से बेहतर लुक बना रहे हैं।
फैंसी बैलबॉटम
इन दिनों पुराने जमाने का एक फैशन फिर लौट आया है वह है बैलबॉटम का। इसमें गर्ल्स फ्लोरल बैकबॉटम को प्रयोग कर रही हैं। गर्मी के मौसम में आउटफिट सबसे ज्यादा ट्रेंडी ड्रेस भी है।