मतदाता हैं परेशान, आखिर घर पर कब आएंगे बीएलओ Agra News
अफसरों के पास हर दिन पहुंच रही हैं सात से नौ शिकायतें। एक से तीस सितंबर तक चलना है अभियान।
आगरा, जागरण संवाददाता। जिला प्रशासन की लचर मानीटरिंग का फायदा बीएलओ उठा रहे हैं। सिकंदरा, शाहगंज, ट्रांसयमुना सहित अन्य क्षेत्रों में अभी तक बीएलओ घर-घर नहीं पहुंचे हैं। इससे लोग परेशान हैं। हर दिन प्रशासनिक अफसरों से इसकी शिकायतें कर रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर एक से तीस सितंबर तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। जिले में वर्तमान में 33 लाख वोटर हैं। 3778 बूथ हैं।
तहसील में खुले हैं मतदाता सेवा केंद्र
आगरा उत्तर, दक्षिण, आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र के तहसील में मतदाता सेवा केंद्र खुले हुए हैं। हर दिन 40 के करीब लोग फॉर्म भरकर जमा करते हैं।
नहीं चलाया गया जागरूकता अभियान
विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर जिस तरीके से जागरूकता अभियान चलाना था। वह नहीं किया गया।
कॉल सेंटर नंबर
1950
जिला निर्वाचन कार्यालय का टेलीफोन नंबर : 0562-2250170
टेलीफोन से कर सकते हैं शिकायत
विस क्षेत्र का नाम, टेलीफोन नंबर
एत्मादपुर, 0562-2390011
आगरा कैंट, 0562-2210291
आगरा दक्षिण, 0562-2210289
आगरा उत्तर, 0562-2210298
आगरा ग्रामीण, 0562-2210290
फतेहपुरसीकरी, 05613-244052
खेरागढ़, 05613-231013
फतेहाबाद, 05612-252010
बाह, 05614-224044
लापरवाही पर 39 बीएलओ और 10 सुपरवाइजर पर मुकदमा
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 39 बीएलओ और दस सुपरवाइजरों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
एक से तीस सितंबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है लेकिन बीएलओ घर-घर नहीं जा रहे हैं। बीएलओ के न आने की हर दिन शिकायतें मिल रही हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र ने अभियान की समीक्षा की। सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने पर 39 बीएलओ और दस सुपरवाइजरों को चिन्हित किया गया। मुकदमा के अलावा विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की जा रही है। सबसे अधिक बीएलओ आगरा ग्रामीण विस क्षेत्र के हैं। जिले में वर्तमान में 33 लाख वोटर हैं। 3778 बूथ हैं। इससे पहले भी कई बार लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं,लेकिन प्रशासन ने इस बार सख्त कदम उठाते हुए साफ संकेत दिया है कि अब लापरवाही नहीं बर्दाश्त नहीं होगी।