गठबंधन का 'चक्रव्यूह' तोडऩे को भाजपा चल रही 'अभिमन्यु' पर दांंव, पढ़ें क्या है नई रणनीति
भाजपा ने छेड़ी नेशन विद नमो की मुहिम, नए वोटरों को बनाया लक्ष्य। कॉलेज से कोङ्क्षचग सेंटर तक कराया जा रहा युवाओं का पंजीकरण।
आगरा, दिलीप शर्मा। सपा- बसपा ने गठबंधन का चक्रव्यूह रचा है। इसको तोडऩे के लिए भाजपा ने 'अभिमन्यु' पर दांव लगाया है। पार्टी ने इसकी कमान भाजयुमो को सौंपी है। इसके लिए 'नेशन विद नमो' की मुहिम छेड़ दी गई है। युवा मतदाताओं का पंजीकरण नेशन विद नमो वेबसाइट पर कराया जा रहा है।
गठबंधन की घोषणा के बाद भाजपा को मतदाताओं के जातीय आधार पर हाथ से खिसकने का डर सता रहा है। इसकी काट के लिए मैनपुरी में पार्टी ने युवाओं को जोडऩे की मुहिम शुरू की है। माना जा रहा है कि युवाओं में जातिवाद नहीं होता। ऐसे में उन्हें पार्टी की नीतियों से जोडऩे की तैयारी है। इनका वॉलेंटियर के रूप में पंजीकरण किया जा रहा है। ये युवा चुनाव के समय पार्टी के प्रचार में भी काम आएंगे।
भाजयुमो को सौंपा जिम्मा
पंजीकरण का जिम्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपा गया है। संगठन के कार्यकर्ता प्रतिदिन किसी कॉलेज या कोङ्क्षचग सेंटर में जा रहे हैं। वहां समझाकर मोबाइल के जरिए युवाओं का रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।
20 पंजीकरण कराने वाले कॉलेज एंबेसडर
कार्यकर्ता पंजीकरण कराने वाले युवाओं को आगे और पंजीकरण कराने के भी प्रेरित कर रहे हैं। 20 पंजीकरण कराने वाले युवा को कॉलेज एंबेसडर का पद दिया जा रहा है।
देशहित के नाम पर मांग रहे समर्थन
युवाओं को देशहित में प्रधानमंत्री के साथ आने की बात कह कर रिझाया जा रहा है। उनसे जाति-धर्म और दलों से ऊपर उठकर काम करने की अपील की जा रही है।
वेबसाइट के बाद एप से जोड़े जाएंगे
वेबसाइट से जोड़े जाने के बाद चुनाव प्रचार में युवाओं से सीधा संपर्क रखा जाएगा। इसके अगले चरण में सभी वॉलेंटियर्स के मोबाइल में नमो एप डाउनलोड कराने को अभियान चलाया जाएगा।
नवमतदाताओं को जोड़ा जा रहा
पार्टी के निर्देशानुसार नेशन विद नमो वेबसाइट पर युवाओं का पंजीकरण कराया जा रहा है। जिले में 10 हजार से ज्यादा नव मतदाताओं को इस तरह जोड़ा जाएगा।
गौतम चौहान, जिलाध्यक्ष भाजयुमो