Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेगी सरकार: स्वतंत्रदेव सिंह Agra News

स्वतंत्रदेव सिंंह ने वृंदावन के अहोर पीठ पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। सपा-बसपा पर साधा निशाना।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 10:14 PM (IST)
भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेगी सरकार: स्वतंत्रदेव सिंह Agra News
भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेगी सरकार: स्वतंत्रदेव सिंह Agra News

अागरा, जेएनएन: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंंह ने अहोर पीठ पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। सिंह ने कहा कि सूबे में योगी सरकार ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उनके खिलाफ कानून अपना काम कर रहा है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेगी।

loksabha election banner

गोधूलिपुरम स्थित अहोरपीठ में महामंडलेश्वर स्वामी बालयोगश्वरानंद के सान्निध्य में भोलेनाथ का पूजन करने के बाद पत्रकारों से रूबरू स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी ईमानदारी के साथ गरीबों की सेवा कर रहे हैं। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपा द्वारा शुरू किए जाने वाले आंदोलन के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि सपा-बसपा शासन भ्रष्टाचार से आकंठ डूबा था। अब उनके भ्रष्टाचार उजागर हो रहे हैं और कानून अपना कार्य कर रहा है तो वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। जबकि प्रदेश और केंद्र सरकार गरीबों के हित में काम करती आ रही है। गरीबों के घर तक विकास की धारा पहुंच रही है।

संगठन विस्तार के सवाल पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उप्र में तीस हजार विस्तारक निकले हैं, वे सदस्यता के लिए निकल चुके हैं। 12 से 21 अगस्त तक सदस्यता का सत्यापन होगा। इसके बाद सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इसके बाद संगठन विस्तार संभव हो सकेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, मंडल अध्यक्ष राजेश पंडित, छैल बिहारी शर्मा, राज नारायण द्विवेदी, राघव भारद्वाज, गौरव शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, हरीवल्लभ सिंह, योगी आदित्यनाथ मिश्र, मोहन लाल शर्मा, पार्षद हेमंत भारती, मुन्ना लाल निषाद, जय शर्मा ने जोशीला स्वागत किया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.