Move to Jagran APP

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग: कहीं वक्ता नहीं पहुंच रहे तो कहीं पदाधिकारी

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग संगठन के उच्च प्राथमिकता वाला यह कार्यक्रम खानापूर्ति में सिमट रहा। 31 अक्टूबर तक चलेंगे प्रशिक्षण वर्ग। कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए भाजपा में संगठनात्मक कार्यक्रमाें की सतत प्रक्रिया चलती रहती है। मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 03:27 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 03:27 PM (IST)
भाजपा प्रशिक्षण वर्ग: कहीं वक्ता नहीं पहुंच रहे तो कहीं पदाधिकारी
मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। सबसे अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी माने जाने वाली भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन के कार्यों में सुस्त पड़ते जा रहे हैं। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में कहीं वक्ता नहीं पहुंच रहे तो कहीं पदाधिकारी। फोटो खींचकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इसकी हर रोज प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए भाजपा में संगठनात्मक कार्यक्रमाें की सतत प्रक्रिया चलती रहती है। वर्तमान में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें मंडल पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। सोशल मीडिया का किस तरह से लाभ उठाना है, विपक्ष के किन सवालों का किस तरह से जवाब देना है, जनता के बीच सरकार और संगठन की छवि को कैसे मजबूत करना है, इन्हीं विषयों पर वक्ताओं के माध्यम से उन्हें जानकारी दी जा रही है। महानगर में 18 से 31 अक्टूबर तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। 22 में से 16 मंडलों में यह आयोजन हो चुका है। मगर, इनमें से अधिकांश में प्रशिक्षण वर्ग के नाम पर खानापूर्ति की गई है। प्रशिक्षण वर्ग के लिए क्षेत्र व महानगर के जिन वक्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी, वह पहुंचे ही नहीं। उन्होंने अपने स्थान पर अपने कनिष्ठ पदाधिकारी को भेज दिया। अधिकांश मंडलों में ऐसा ही हुआ। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। हर दिन प्रदेश नेतृत्व को इसकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण वर्ग के महानगर संयोजक व महानगर महामंत्री जेडी शर्मा के अनुसार, प्रशिक्षण वर्ग आयोजनों की एक नंवबर को समीक्षा होगी। किस मंडल में क्या कमी रही, इस पर चर्चा होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.