लोकसभा फतेह को गांवों में जमीन मजबूत करेगी भाजपा
आगरा: लोकसभा चुनाव फतेह को भाजपा अब गांवों तक अपनी जमीन मजबूत करेगी। पैदल मार्च से लेकर गांवो
आगरा: लोकसभा चुनाव फतेह को भाजपा अब गांवों तक अपनी जमीन मजबूत करेगी। पैदल मार्च से लेकर गांवों में संपर्क अभियान चलेगा।
गुरुवार को शहर के अग्र भवन में हुई कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों की बैठक में बूथों की मजबूती पर फिर से चर्चा हुई। राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सर्व समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है। हमें पार्टी के कार्यो को जनता तक पहुंचकर लोकसभा चुनाव जीतना है। प्रदेश प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि अक्टूबर में हर विधानसभा में 150 कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे। गांवों में मजबूती को ग्राम संपर्क अभियान, ग्राम चौपाल अभियान जनप्रतिनिधि चलाएंगे। इसके अलावा नवंबर में युवा संपर्क अभियान और युवा संसद अभियान चलेगा। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि नए बूथों पर जल्द बूथ समिति बनाए। 1800 266 1001 पर संपर्क कर नए सदस्य बनाएं। हर बूथ पर पांच बाइक कार्यकताओं की टीम होगी। बैठक में आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फीरोजाबाद,मैनपुरी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल रहे। चार सत्रों में चली बैठक में लोकसभा संचालन समिति के कार्य व भूमिका पर भी चर्चा हुई। विस्तारकों और विचार परिवार के साथ भी बैठक हुई। आइटी टीम ने नरेंद्र मोदी चरित्र पर चलो जीते हैं फिल्म भी चलाई। संगठन मंत्री भवानी सिंह, हेमेंद्र शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकात शर्मा, एसपी सिंह बघेल,चौधरी बाबूलाल, विधायक जीएस धर्मेश, महेश गोयल, हेमलता दिवाकर ,जितेंद्र वर्मा, राम प्रताप चौहान,चौधरी उदय भान सिंह, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे,श्याम भदौरिया मौजूद रहे। महामंत्री जी, एससी एक्ट पर करिए पार्टी का रुख स्पष्ट
आगरा:भाजपा की बैठक में एससी एक्ट में संशोधन का मुद्दा भी छाया रहा। कई पार्टी पदाधिकारी तो दबी जुबान से पार्टी के रुख को उन्होंने गलत बताया। एक विधायक ने बैठक में खड़े होकर राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव से सवाल किया कि जब सुप्रीम कोर्ट ने एससी एक्ट के बारे में निर्णय कर दिया, फिर सरकार को ऐसी क्या जरूरत पड़ी जो संशोधन करना पड़ा। इससे संसदीय चुनाव में पार्टी को नुकसान हो सकता है। यादव ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन विधायक ने कहा कि मैं एससी हूं, फिर भी मैं इसके बारे में जवाब चाहता हूं। बाद में कुछ अन्य पदाधिकारियों ने विधायक को समझाकर बैठाया।