Move to Jagran APP

CAA 2019: विपक्ष पर बरसी भाजपा, पाक पर साधा निशाना Agra News

मथुरा में रैली के दौरान भाजपा ने बोला विपक्ष पर हमला। नागरिकता संशोधन कानून से कराया गया अवगत।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 09:36 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 09:36 AM (IST)
CAA 2019: विपक्ष पर बरसी भाजपा, पाक पर साधा निशाना Agra News
CAA 2019: विपक्ष पर बरसी भाजपा, पाक पर साधा निशाना Agra News

आगरा, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून रैली में भाजपा विपक्ष पर जमकर बरसी और पाक पर भी इसी बहाने निशाना साधा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जो लोग गांधी के नाम से खाते हैं, वही उनसे नफरत करते हैं। कांग्रेस का षडयंत्र अब नहीं चलने वाला है।

loksabha election banner

मथुरा के सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भजपा ने जन जागरण रैली का आयाोजन किया था। रैली में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भारत से जब पाकिस्तान अलग हुआ था, उस समय वहां हिंदुओं की आबादी 23.5 फीसद थी। अब वहां हिंदू और सिखों की आबादी घटकर 3.5 फीसद रह गई। पाकिस्तान में हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण कराया गया। बहन-बेटियों के जबरदस्ती निकाह कराए गए। पाकिस्तान, बांग्लादेश में रह रहे लोगों ने भारत में आकर शरण ली। वे शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं। ऐसे लोगों की चिंता राजनैतिक दलों ने केवल शब्दों में ही की, लेकिन उनके जख्मों पर मरहम लगाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने ही किया है। पूर्व की सरकारों में राजनैतिक इच्छाशक्ति नहीं थी, यहां आए शरणार्थियों को केवल कागजों में ही सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिल में शरणार्थियों के प्रति सम्मान नहीं नफरत थी। भाजपा ने हिंदू और सिख के दर्द को समझा और मोदी ने उनको सम्मान की जिंदगी देने का काम किया। गुमनाम जिंदगी जीने वालों को नागरिकता देने की बारी आने पर नकली गांधी कंपनी ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की भूमि से आह्वान करते हैं कि दुनियां में कही भी हिंदुओं पर अत्याचार होगा तो दिल खोलकर उनका सम्मान करने का काम भारत के लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नागरिकता देने का काम किया है। यदि इटली की रानी में दम है तो कहें कि घुसपैठियों को नागरिकता देंगी। जो ङ्क्षहदू पाकिस्तान और बांग्लादेश देश से आए हैं तो उनकी नागरिकता छीनने का काम करेंगे। अब जनता गुमराह नहीं होगी। जनता जानती है कि पर्दे के पीछे से कौन खेल खेल रहा है। जनता जानती है कि यह खेल सत्ता के लिए खेला जा रहा है। नौजवान जानता है कि नागरिकता संसोधन कानून क्या है। मंद बुद्धि कांग्रेस के राजकुमार और राजकुमारी नौजवानों को गुमराह कर रहे हैं। गांधीजी ने कहा था कि पाकिस्तान में जो हिंदू रह गए हैं, वह कभी भी भारत में आ सकते हैं। भारत की सरकार का नैतिक दायित्व होगा उनको सम्मान का जीवन दिया जाए। कांग्रेस को मोदी और भाजपा से नफरत है, लेकिन गांधीजी से नफरत क्यों करते हो। उन गांधी से नफरत करते हैं, जिनके नाम का खा रहे हो। गांधी के नाम को स्वीकार किया, लेकिन गांधी की सोच को स्वीकार नहीं किया। युवा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनने का सपना देख रहा है। भारत की संस्कृति में सभी को साथ लेकर चलने की ताकत है। कांग्रेस का अब कोई षडयंत्र चलने वाला नहीं हैं। भाजपा ने 70 साल की समस्याओं का समाधान किया और 370 को हटा दिया। पाकिस्तान को डर है कि पीओके न छीन जाए। इसलिए पाक का पीएम और सेना सो नहीं पाती है। पहले आतंकी आते थे और हमला कर चले जाते थे। अब दिल्ली की सरकार ने आदेश दे दिया है कि पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी हो तो जब तक गोले दागे जाएं, जब तक उनकी सेना बंकर में न घुस जाए।

मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं हैं। मोदी सरकार गांधीजी के सपनों को पूरा कर रही है। जो लोग नागरिकता संसोधन कानून पर आग लगा रहा है, कांग्रेस सहित विपक्ष उनको सम्मानित कर रहा है, लेकिन जनता सब जान चुकी है। कांग्रेस, सपा, बसपा सुधरने वाले नहीं हैं। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में काम कर रही है। गांव-गांव में कूलर, वॉङ्क्षशग मशीन चल रही हैं। पहले लाइट आती नहीं थी और अब लाइट जाती नहीं हैं।

रैली में लहराया तिरंगा, भारत माता का जयघोष

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज पर आयोजित सभा के बाद पैदल रैली भी निकाली गई। इस रैली में कार्यकर्ता देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत नजर आ रहे थे। रैली मार्ग में भारत माता के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। रैली के मार्ग में लहराता तिरंगा लोगों में राष्ट्र भक्ति का जोश भर रहा था।

नागरिकता संसोधन कानून को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। भाजपा द्वारा इस कानून के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से होलीगेट तक पैदल रैली निकाली गई। रैली में हर तरफ तिरंगा लहरा रहा था। सैकड़ों कार्यकर्ता देश भक्ति की भावना से लबालब होकर इस आयोजन में भाग ले रहे थे। जिले से आए कार्यकर्ताओं की जुबां पर भारत माता ङ्क्षजदाबाद के जयघोष थे। नरेंद्र मोदी, अमित शाह के नारे भी वातावरण में गूंज रहे थे। शांति पूर्वक निकाली गई रैली भाजपा पदाधिकारियों का भी उत्साह बढ़ा रही थी। रैली में जिले भर से भाजपाई शामिल हुए, जो रैली की सफलता के प्रतीक माने जा रहे थे। रैली को लोग देखते रहे और शामिल हो गए। रैली का समापन होली गेट पर पहुंचकर हुआ।

रैली में आई भीड़ ने संगठन में भर दिया जोश

भाजपा द्वारा सेठ बीनएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जन जागरुकता रैली में आई भीड़ ने संगठन में भी जोश भर दिया। जिले भर से आए कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए कुर्सी कम पड़ गईं। इसके बाद भी सभी ने शांति से खड़े होकर आयोजन में भाग लिया।

इस आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए करीब 4500 कुर्सियों की बैठने की व्यवस्था की गई थी। आयोजन का समय दोपहर करीब 12 बजे का था, लेकिन जिले भर से कार्यकर्ता सुबह दस बजे से ही आना आरंभ हो गए। देखते ही देखते कुर्सियां भरने लगीं। कार्यक्रम शुरू होने तक सभी कुर्सियां भर चुकी थीं, लेकिन कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था। कुर्सियां न मिलने पर भी कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत नहीं थी, जिसको जहां जगह मिली, वहीं खड़े होकर नेताओं की बात सुनने लगा। रैली में भीड़ देख कार्यकर्ता भी गद्गद थे। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि इस आयोजन में करीब 4500 कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यह कम पड़ गई थीं।

यह लोग भी रहे उपस्थित

विधायक पूरन प्रकाश, विधायक काङ्क्षरदा ङ्क्षसह, मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, पूर्व सांसद तेजवीर, प्रदीप गोस्वामी, एसके शर्मा, राजू यादव, पूर्व विधायक प्रणतपाल ङ्क्षसह, चेतन स्वरूप पाराशर, श्याम चतुर्वेदी, पवन चौधरी, विजय कुमार बंटा, शिवकुमार ङ्क्षसह, डॉ. डीपी गोयल, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, रविकांत गर्ग, राजेश ङ्क्षसह ङ्क्षपटू, हेमंत अग्रवाल, पियूष राघव, संजय प्रताप, सिद्धार्थ लोधी, प्रभात चौधरी, राजपाल चौधरी, हरीश चौधरी, डॉ. देवों, रामतीर्थानंद, जिनेंद्र जैन, कृपाल मैसी, युनूस गाजी, बंशीलाल चौधरी, वीरभान ङ्क्षसह, आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.