Move to Jagran APP

CAA 2019 पर बोले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष, देश को न भड़काए कांग्रेस Agra News

मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद बाबा गोशाला पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 03:51 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 07:35 PM (IST)
CAA 2019 पर बोले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष, देश को न भड़काए कांग्रेस Agra News
CAA 2019 पर बोले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष, देश को न भड़काए कांग्रेस Agra News

आगरा, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सीएए कानून पर कांग्रेस, सपा और बसपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पहले कानून का अध्ययन करें। कहा कि छात्रों और देश की जनता को गुमराह करने का काम न करें। सीएए किसी को देश से बाहर करने वाला नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्कों में पीड़ित लोगों को भारत में सम्मान दिलाने वाला कानून है। लोग अब इसे समझने लगे हैं और हिंसा व आंदोलन में अब खत्म होने लगे हैं।

loksabha election banner

मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद बाबा गोशाला में मंगलवार को पहुंचे स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा पाकिस्तान, बंग्लादेश में हिंदुओं को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं है। संप्रदाय के आधार पर इन देशों में लोगों को परेशान किया जा रहा है। ऐसे जो लोग भारत में शरण लेना चाह रहे हैं, उन्हें नागरिकता देने के लिए ही सीएए कानून संसद में पास किया गया है।

अखिलेश यादव बयान पर सिंह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले अपने गिरेबां में झांकें। अपने परिवार को ही हर जगह से सांसद और विधायक बनाकर राजनीति कर रहे हैं, तो दूसरे यादवों को आगे लाना सीखें। देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। कहा जिस तरह की राजनीति सपा, बसपा और कांग्रेस कर रही है। आने वाले समय में इन्हें न तो हिंदू ही वोट देंगे और न ही मुस्लिम। प्रियंका गांधी द्वारा सीएए का विरोध करने वालों से मुलाकात करने के सवाल पर कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि सत्तर साल उन्होंने देश पर राज किया है। वे देश, समाज और छात्रों को भड़काने का काम न करें। छात्रों को भी कानून के बारे में अब पढ़कर समझ आने लगा है और मुस्लिम समाज भी अब समझ चुका है कि ये कानून किसी को देश से बाहर करने के लिए नहीं बल्कि पीड़ित लोगों को देश में सम्मान देने के लिए है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.