रन फॉर यूनिटी में दौड़ेंगा शहर से लेकर देहात भी, जानें ये हैं तैयारियां
भाजपाईयों ने कसी कमर। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर केंद्र सरकार करवाती है हर वर्ष आयोजन। जिला स्तर पर बनाई जा रही रणनीति। जिलाध्यक्ष दे रहे निर्देश। फीरोजाबाद, कासगंज नरग सहित हर विधानसभा में होंगे कार्यक्रम।
आगरा [जेएनएन]: बुधवार को लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई की 141 वीं जयंती पर देश दौड़ेगा। देश के विकास की इस दौड़ में एकता का संदेश भी हर ओर गूंजेगा। 31 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन को लेकर भाजपाइयों ने लगभग तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिले से लेकर नगर स्तर पर बैठकें कर पूरी रणनीति बना ली गई है। विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पूरी हो चुकी है।
फीरोजाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप ङ्क्षसह ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रन फॉर यूनिटी की रणनीति बनाई। नवनियुक्त पदाधिकारियों के मंडलों के प्रभार के संबंध में जानकारी करते हुए कार्यक्रम की जानकारी ली। कहा कि जनता के बीच जाकर सरदार पटेल के कार्यों की जानकारी दें। इधर महानगर में कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम यादव ने बताया कि लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बुधवार को सुबह सात बजे गांधी पार्क से रन फॉर यूनिटी शुरू होगी। जो सदर बाजार से होते हुए रसूलपुर थाने पहुंचेगी। प्रधानमंत्री गुजरात के गांधी नगर में 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इससे देश के लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाएं जुड़ी हैं। इसमें समाज के हर वर्ग के साथ में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।
उधर कासगंज में रन फॉर यूनिटी के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए। यहां कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पार्टी ने इसके विधानसभा संयोजक भी नियुक्त कर दिए हैं, सभी को जिम्मेदारी भी दी गई हैं। पार्टी के सदर विधायक देवेंद्र प्रताप के शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित होगा। शहर और विधानसभाओं में सुबह सात बजे से होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सभी को जिम्मेदारियां दी गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक कौशल साहू को दायित्व दिया गया है, जबकि राजीव भल्ला को कासगंज, प्रदीप वर्मा को अमांपुर और डॉ. जयवीर सोलंकी को पटियाली विधानसभा का संयोजक बनाया गया है।