विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच हाथापाई, लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा में हुआ विवाद

Published: Tue, 25 Mar 2025 01:44 PM (GMT+05:30)

Agra News आगरा में लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा के दौरान भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और पूर्व राज्य ...और पढ़ें

Agra News: विधायक जीएस धर्मेश और पूर्व विधायक रामबाबू हरित के बीच विवाद। वीडियो से ली तस्वीर।
Agra News: विधायक जीएस धर्मेश और पूर्व विधायक रामबाबू हरित के बीच विवाद। वीडियो से ली तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा में भाजपा विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश और पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर रामबाबू हरित के बीच हाथापाई हो गई। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। अर्जुन नगर में सुबह 11 बजे अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी। विधायक ने पूर्व मंत्री को साइड में हटने को कहा, इसको लेकर तकरार हुई। गनर व अन्य लोगों ने बीच−बचाव किया। विधायक समर्थक शाहगंज थाने पहुंचे।