Move to Jagran APP

भाजपा में जंग चले लाठी-डंडे, मंडल अध्‍यक्ष का चुनाव बना जंग का मैदान Agra News

भाजपा में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।। मैनपुरी में हुअा विवाद तो आगरा में आवेदनों की भरमार।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 11:32 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 11:32 AM (IST)
भाजपा में जंग चले लाठी-डंडे, मंडल अध्‍यक्ष का चुनाव बना जंग का मैदान Agra News
भाजपा में जंग चले लाठी-डंडे, मंडल अध्‍यक्ष का चुनाव बना जंग का मैदान Agra News

आगरा, जेएनएन। भाजपा मंडल अध्‍यक्ष का चुनाव जंग का मैदान बनता जा रहा है। मैनपुरी में लाठी डंडे चलेे तो आगरा में आवेदनों की भरमार लग गई है। मैनपुरी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के नामांकन में पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। भाजपा करीब एक माह से निर्विरोध निर्वाचन की कसरत में जुटी थी। परंतु नामांकन के दिन ज्यादातर जगहों पर सहमति ही नहीं बन सकी। पतारा में तो दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले, हालांकि संगठन के हस्तक्षेप के बाद मामला थाने तक नहीं पहुंचा।

loksabha election banner

भाजपा में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सदस्यता और सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद रविवार को जिले में संगठन के 20 मंडलों के अध्यक्ष पदों पर नामांकन के लिए बैठक की गईं। हर बैठक में एक पार्टी नेता को चुनाव अधिकारी बनाकर भेजा गया था। करहल के पतारा मंडल में चुनाव अधिकारी एटा से आए प्रेमपाल ने बैठक कराई। यहां चार नामों को वरिष्ठता के आधार पर दावेदारी की श्रेणी में रखा गया था। चुनाव अधिकारी ने चारों दावेदारों से आपस में सहमति बनाने की बात कही।

इसी दौरान दावेदार प्रदीप चौहान और संतोष प्रधान में वाद-विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते समर्थक भी लाठी-डंडे ले आए और मारपीट शुरू हो गई। चुनाव अधिकारी और अन्य भाजपाइयों ने बीच-बचाव कराया। बाद में संगठन के वरिष्ठ लोगों को जानकारी देकर दोनों पक्षों को माहौल न बिगाड़ने की हिदायत दे दी गई। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि पतारा की घटना जानकारी में नहीं है। कुरावली, नवीगंज, कुचैला और एलाऊ मंडल में सहमति बन गई है। अन्य जगहों से आए नामों की स्क्रूटनी की जा रही है।

भोगांव मंडल में 11 ने जताई दावेदारी

रविवार को भाजपा भोगांव मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक जीटी रोड स्थित केएल इंटरनेशनल एकेडमी में हुई। मंडल चुनाव अधिकारी अर¨वद पचौरी व सह चुनाव अधिकारी विजय सिंह वैस ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी शुरू की। चुनाव समिति के समक्ष मंडल अध्यक्ष पद के लिए राजीव पांडेय, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र सोनी, बीके राजपूत, गौरव शाक्य, गौतम कठेरिया, जितेंद्र राजपूत, अस्तेंद्र, आशु सक्सेना, अमन यादव, रूपेश वर्मा ने दावेदारी की।

चुनाव को आम सहमति पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश

रविवार को किशनी में सरकारी संघ पर हुई भाजपा की बैठक में क्षेत्र के बूथ सदस्य और पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति बनाने की संगठन की कोशिश ढेर हो गई। दावेदारों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। चुनाव अधिकारी राकेश और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र साहब ने उपस्थित भाजपा के सक्रिय सदस्य से आम सहमति बनाने के लिए कहा। इस दौरान दो दर्जन भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। इनमें प्रधान सुखदेव तोमर अनिल गुप्ता, रमाकांत मिश्र, हृदय साहब, ओमजी दुबे, दीपू राठौर आदि शामिल हैं। चुनाव को लेकर मौके पर बूथ अध्यक्षों ने भी चुनाव प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई। खिदरपुर के दुर्गेश सिकरवार ने कहा जब अध्यक्ष पद को लेकर जिले स्तर से ही नाम चयनित होने हैं तो बूथ अध्यक्षों को चुनाव प्रक्रिया में शामिल कराने की क्या जरूरत है।

आगरा भाजपा मंडल चुनाव को आवेदन बेहिसाब

भाजपा में संगठन के गठन की प्रक्रिया चल रही है। मंडल के अध्यक्ष और कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया रविवार को हुई। इसके लिए नेतृत्व का निर्देश है कि आम सहमति बनाई जानी है। अगर ऐसा नहीं हो तो नाम लिए जाएं। रविवार को सभी मंडलों में चुनाव प्रक्रिया हुई। महानगर के 18 मंडलों में 167 नामांकन आए हैं, जिसमें सर्वाधिक नामांकन राजेश्वर मंडल में हुए।

भाजपा में बूथ की चुनाव प्रक्रिया के बाद मंडल अध्यक्ष और 60 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 13 और 14 अक्टूबर निर्धारित की गई है। पहले दिन ही सभी 18 मंडलों में 167 लोगों ने अध्यक्ष के लिए दावेदारी की। इसमें दो दर्जन से ज्यादा ऐसे लोग भी हैं, जो पहली बार ही सक्रिय सदस्य बने हैं। वहीं मंडल अध्यक्ष के लिए दूसरी बार का सक्रिय सदस्य आवेदन कर सकता है। कार्यकारिणी सदस्य बनने के लिए पहली बार के सक्रिय सदस्य को भी अवसर मिलेगा।

तीन मंडलों में पहली बार के सक्रिय सदस्य को ही अध्यक्ष बनाने की योजना में कई दिग्गज लगे हुए हैं। इसके लिए चुनाव अधिकारियों से आवेदन स्वीकारने में कोई कोताही नहीं करने के निर्देश दे दिए गए थे।

पार्टी ने किसी मंडल के लिए नहीं बनाया पैनल

सभी मंडलों में 10 और उससे अधिक नामांकन आए हैं। अब इसमें से एक नाम पर सहमति बनवानी है। पार्टी की ओर से अभी कोई पैनल निर्धारित नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.