Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, हर कार्ययोजना पर करें काम, दिखेगी ताकत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, लोगों ने आंबेडकर के नाम पर गलत राजनीति की, हमें समाज को बताना होगा अपने और दूसरों के बीच का अंतर

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 10:30 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 10:30 AM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, हर कार्ययोजना पर करें काम, दिखेगी ताकत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, हर कार्ययोजना पर करें काम, दिखेगी ताकत

आगरा (जेएनएन): भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने भाजपा को आंबेडकर को मानने वाला बताया। साफ कहा कि आंबेडकर के नाम पर दूसरे दलों ने केवल राजनीति की है। हमें यही बात समाज में बतानी है। दूसरे दलों और भाजपा में अंतर बताना होगा। जो भी योजनाएं हैं, उन पर काम करें, चुनाव में ताकत दिखेगी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर कुरीतियों से क्षुब्ध थे। कुछ अन्य धर्मो के लोग उनके पास अपना धर्म अपनाने के लिए कहने गए। बाबा साहब ने उनसे कहा कि वह ¨हदू धर्म से नहीं, कुछ रूढ़ीवादी परंपराओं से नाराज हैं। दोहराया कि आंबेडकर ने देश का सबसे बड़ा भला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं श्रद्धा व लगाव के साथ बनी हैं। उसमें राजनीतिक चतुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 20 से 22 फीसद एससी हैं, जिसके जीवन स्तर को सुधारा गया है। भाजपा एससी समाज के साथ खड़ी है। अब तक की सरकार अंग्रेजी तौर-तरीकों से देश को चला रही थीं। जिसका भारतीय सोच से कोई संबंध नहीं था। देश भारतीय मूल्यों की दृष्टि से ही चलेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गाधी की मृत्यु हुई तो संघ को दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। तब हमें लगा कि संसद में अपनी बात रखने को राजनीतिक मंच बनाना पड़ेगा। तब जनसंघ की स्थापना हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सम्मेलन में ये बताएं कि एससी समाज को लेकर दूसरे दलों ने क्या किया और हमने क्या किया? कहा कि कांग्रेस को अपने नेता पर भरोसा नहीं है। दूसरे दलों को एक-दूसरे पर भरोसा नहीं है। मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा राममंदिर के लिए कटिबद्ध है।

जितना काम भाजपा ने एससी समाज के लिए किया है। आज तक किसी पार्टी ने नहीं किया। एससी समाज के कार्यकर्ता समाज में भाजपा के काम बताएं। जो भी सरकारी योजनाएं हैं, उनमें सबसे अधिक लाभ एससी समाज को ही मिला है।

विनोद सोनकर, राष्ट््रीय अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित मोर्चा

बाबा साहब के नाम पर दूसरे दलों ने केवल बातें कीं और अपनी राजनीति चमकाई। भाजपा ने असली मायनों में एससी समाज की भलाई के लिए काम किया है।

प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री

केंद्र और प्रदेश सरकार सर्वसमाज के साथ ही समाज के दबे और पिछड़े व्यक्ति को भी साथ लेकर चल रही हैं। समाज कल्याण विभाग सबके कल्याण के लिए काम कर रहा है।

रमापति शास्त्री, कैबिनेट मंत्री

श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार काम कर रही है। एससी समाज को सरकारी योजनाओं का सबसे अधिक लाभ मिल रहा है। इतना लाभ अब तक किसी अन्य राजनीतिक दल या सरकार ने नहीं दिया।

मनोहरलाल, राज्यमंत्री

सरकार ने जो भी योजनाएं दी हैं, उनमें सबसे ज्यादा लाभ एससी समाज को ही मिला है। इसलिए समाज के लोग जनता के बीच जाकर ये बात बताएं।

कौशल किशोर, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा

एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं हो सकता है। इसकी जांच दरोगा नहीं डिप्टी एसपी करते हैं। केवल एफआइआर दर्ज कराने से गिरफ्तारी नहीं होती। किसी भी एफआइआर में बिना जांच के गिरफ्तारी नहीं होती। हमारा ये भी काम है कि किसी के साथ नाइंसाफी न हो। पूरा एससी समाज भाजपा के साथ है।

ब्रजलाल, अध्यक्ष, राज्य अनुसूचित जाति आयोग

ये रहे मौजूद

ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकात माहेश्वरी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष पंकज पवार, काता कर्दम, कृष्ण राज, गुलाबो देवी, विद्या सागर बृज लाल, अशोक वर्मा, लाल जी निर्मल, अंजुला माहौर, सुरेश पासी, जीएस धर्मेश, ओम प्रकाश सागर, सीमात राजोरा, अशोक पिप्पल, उमाशकर माहौर, प्रभुदयाल कठेरिया, मनोज शर्मा, शिव कुमार समी, विपिन शर्मा, गुड्डू मेनन, राहुल सागर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.