BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता हत्याकांड का आज हो सकता है दूसरा पर्दाफाश
BJP Leader Murder Case 16 अक्टूबर को फीरोजाबाद के नगलबीच में दुकान में गोली मारकर की गई थी हत्या। पड़ोसी गांव के नेता और स्कूल संचालक और उनके चाचा भेजे जा चुके हैं जेल। पुलिस को हत्या के संबंध में नए सबूत मिले है।
आगरा, जेएनएन। 16 अक्टूबर की रात नारखी के नगला बीच में हुई भाजपा नेता की सनसनीखेज हत्या में पुलिस नया पर्दाफाश कर सकती है। पुलिस को हत्या के संबंध में नए सबूत मिले है। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में स्कूल संचालक और उसके दो चाचा जेल में हैं।
टूंडला विस उपचुनाव में 16 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन था। नगला बीच भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके (42) पुत्र शान्ति स्वरूप गुप्ता दिन में नामांकन में शामिल हुए थे। शाम को घर लौटने के बाद वे अपनी बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर बैठे थे। रात साढ़े आठ बजे नअपाचे सवार तीन बदमाश पहुँचे और एक नए सीने में गोली मार दी। गम्भीर हालत में स्वजन आगरा ले गए जहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
भाजपा हत्याकांड में अब तक
16 अक्टूबर: हत्याकांड के बाद रात 3 बजे तक शव रखकर टूंडला एटा रोड जाम
- रात दो बजे पड़ोसी गांव के भाजपा नेता और इंटर कॉलेज संचालक वीरेश तोमर, उसके चाचा देवेंद्र तोमर, प्रधान पति नरेंद्र तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज। देर रात तीनों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ।
--हत्या के बाद से 14 घण्टे तक बाधित रहा टूंडला एटा मार्ग: शुक्रवार रात परचून की दुकान पर गोली मारकर हुई हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया था। उसके बाद शनिवार दोपहर तक यातायात शुरू नहीं हो पाया। 14 घण्टे तक रहा जाम।
विधायक ने सीएम को दी जानकारी, मदद का भरोसा
पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव नगलबीच ले जाया गया। 25 लाख की आर्थिक मदद, एक सदस्य को नौकरी की मांग को लेकर परिवार वालों ने धरना शुरू कर दिया। विधायक मनीष असीजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरी जानकारी दी। इसके बाद असीजा ने परिवार को भरोसा दिलाया। इसके बाद अंतिम संस्कार हो सका।
पार्टी ने आरोपित से झाड़ा पल्ला
भाजपा नेता हत्याकांड के बाद पार्टी जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप लोधी पल्ला झाड़ लिया था। उनका कहना था कि हत्यारोपित वीरेश तोमर का भाजपा से कोई रिश्ता नहीं। न ही उसने कभी पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होने पर कहा कोई भी आ जाता है, हम उसे भगा नहीं सकते।