Move to Jagran APP

अब भाजपा को सता रहा अपने वोट खिसकने का खतरा

एससी मतदाताओं का समर्थन मिलना तय नहीं। सवर्णो के विरोध से परंपरागत वोट खिसकने का खतरा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 05:30 PM (IST)
अब भाजपा को सता रहा अपने वोट खिसकने का खतरा
अब भाजपा को सता रहा अपने वोट खिसकने का खतरा

आगरा(जेएनएन): ये भाजपा के लिए मुश्किल भरी घड़ी है। एससी एक्ट में संशोधन को लेकर पार्टी ब्रज में दोराहे पर आ गई है। एससी मतदाताओं का समर्थन अभी दूर है, एक्ट के विरोध से परंपरागत वोट खिसकने का खतरा और पैदा हो गया है। गुरुवार को सवर्णो ने एकजुट होकर जो भारत बंद आंदोलन किया, उसकी सफलता को देखते हुए भाजपा खेमे में सुगबुगाहट बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि विरोध ऐसे ही कायम रहा तो मिशन 2019 में भाजपा की राह मुश्किल हो जाएगी।

loksabha election banner

ब्रज की आगरा लोकसभा सीट आरक्षित है, साथ ही मथुरा समेत कई सीटें एससी बहुल हैं। लेकिन, एससी मतदाताओं पर भाजपा की कमजोर पकड़ के चलते पार्टी की जीत का दारोमदार सवर्ण वोटों पर ही रहता है। बीते दिनों ताजनगरी के सांसद रामशंकर कठेरिया ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आरक्षण दिए जाने का मुद्दा उठाकर पार्टी को एससी मतदाताओं पर डोरे डालने का खुला मैदान दिया था। दूसरा पक्ष मुस्लिमों का होने की वजह से बसपा एससी का एकतरफा समर्थन करने की स्थिति में नहीं थी। केंद्र सरकार के एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के निर्णय ने पार्टी की राह और आसान कर दी। लेकिन, केंद्र के फैसले के खिलाफ सवर्णो के झंडा बुलंद करने से बाजी उलटी पड़ती दिख रही है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने अपने आंदोलन का केंद्र भी आगरा बनाया है। कई दिनों से आंदोलन चल रहा है, दो अक्टूबर से जिले के अछनेरा से विशाल जागरण यात्रा का शुभारंभ भी किया जाना है। पहले नोटबंदी फिर जीएसटी और अब एक्ट में संशोधन के विरोध से पार्टी दिग्गजों को मिशन 2019 में परंपरागत वोट खिसकने की चिंता सताने लगी है। चिंता लाजिमी है, पार्टी को कई सीटों पर जीत हासिल करने में पसीना आना तय है। बीते दिनों पार्टी की आगरा में हुई एक गोपनीय बैठक में भी इस बारे में गंभीर चर्चा हुई। विरोध होगा और तेज: एससी-एसटी एक्ट में संशोधन ¨हदुओं को बांटने की साजिश है। इसका प्रदेश भर में विरोध चल रहा है। इसे और तेज किया जाएगा। सर्व समाज संघर्ष समिति के बैनर तले दो अक्टूबर से आगरा से विशाल जागरण यात्रा शुरू की जाएगी। यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो वर्ष 2019 में इसका प्रस्ताव लाने और विरोध करने वाली पार्टियों का विरोध किया जाएगा।

सुमंत गुप्ता, संयोजक

सर्व समाज संघर्ष समिति

होगा एससी एक्ट में संशोधन: भाजपा सवर्ण विरोधी नहीं है, लेकिन सर्वसमाज के विकास में विश्वास रखती है। जब सभी का विकास होगा, तभी देश तरक्की करेगा। इसलिए एससी एक्ट में संशोधन किया गया है।

-रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.