Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में पिछड़ों को जोड़ने में जुटी भाजपा, यहां पहुंचकर मंत्री जी ने लुभाए वोटर

मैनपुरी जिले के हर बूथ पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सदस्या अभियान चलाया जाएगा।पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सदस्या अभियान भी चलाएगा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 02:49 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 02:49 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में पिछड़ों को जोड़ने में जुटी भाजपा, यहां पहुंचकर मंत्री जी ने लुभाए वोटर
लोकसभा चुनाव में पिछड़ों को जोड़ने में जुटी भाजपा, यहां पहुंचकर मंत्री जी ने लुभाए वोटर

आगरा : सपा सिर्फ एक परिवार की पार्टी है। जबकि भाजपा का तो पूरा देश ही परिवार है। पिछड़ा वर्ग को साथ लिए बिना विकास की कल्पना भी संभव नहीं है। हर वर्ग की तरह पिछड़ा वर्ग भी लोकतंत्र में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैनपुरी शहर के कुरावली मार्ग पर एक मैरिज होम में आयोजित पिछड़ा वर्ग की कार्यशाला में पहुंचे समाज कल्याण समिति के चेयरमैन, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने यह विचार व्यक्त किए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। आगामी समय में लोकसभा चुनाव की कमान हम सभी के हाथों में होगी। मोर्चा के जिलाध्यक्ष हर हाल में 30 सितंबर तक अपनी कमेटी का गठन करें। अक्टूबर में इस मोर्चा की मंडल स्तर पर होने वाली बैठक में समीक्षा की जाएगी। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा प्रत्येक बूथ पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सदस्या अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 20 से 25 पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। मंडलों से लेकर बूथों तक टीम का गठन किया जाएगा। जिला स्तर पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन होगा। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर प्रेम सिंह शाक्य, सुरेंद्र यादव, ममता राजपूत, बिमला राजपूत, कमलेश राठौर, शिखर मोहन राजपूत, गौरव शाक्य, अवधेश यादव, सौरभ दुबे आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.