बिपाशा बसु की नई वेब सीरीज बाराबंकी, आगरा के GIC में शूटिंग हो रही शुरू; थ्रिलर से होगी भरपूर
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हंसल मेहता की क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'बाराबंकी' की शूटिंग आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज में शुरू हो ...और पढ़ें

जीआईसी में शूटिंग की तैयारी करती यूनिट।
HighLights
हंसल मेहता की 'बाराबंकी' वेब सीरीज की शूटिंग आगरा में शुरू।
बिपाशा बसु, सनी कौशल, विशाल जेठवा मुख्य भूमिका में।
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता की क्राइम-थ्रिलर सीरीज ''बाराबंकी'' की शूटिंग रविवार से राजकीय इंटर कालेज (जीआइसी), शाहगंज में शुरू होगी।
कालेज परिसर को एसएसपी कार्यालय का रूप दिया गया है, जहां तीन से चार दिन तक मुख्य दृश्य फिल्माए जाएंगे। वेब सीरीज में लगभग 200 से अधिक कलाकारों को काम करने का अवसर मिलेगा।
लाइन प्रोड्यूसर मनोज कुमार का कहना है कि सीरीज में अभिनेत्री बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। आगरा के अलावा पिनाहट और होलीपुरा में भी लगभग 20 दिनों तक शूटिंग चलेगी। कहानी की मांग के अनुसार, आगरा में ही बाराबंकी जिले की तर्ज पर विशेष सेट बनाए गए हैं।
जीआइसी के प्रधानाचार्य डा. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शूटिंग नवरात्र और दशहरे की छुट्टियों में होगी, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। निर्देशक हंसल मेहता ने गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल से मुलाकात की और शूटिंग और संभावनाओं पर विचार विमर्श किया।
निर्देशक मेहता शाहिद, अलीगढ़ और गांधी जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में वास्तविक घटनाओं और गंभीर विषयों को प्रमुखता से दिखाया जाता है।
