Move to Jagran APP

प्रभु के कथित भक्तों ने गड्ढों से गुजार दी राम की बरात

इस साल जनकपुरी के विकास कार्यो में हद दर्जे की लापरवाही बरती गई है। प्रभु श्रीराम की बारात को गढ्डों से होकर गुजार दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Oct 2018 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 08:00 AM (IST)
प्रभु के कथित भक्तों ने गड्ढों से गुजार दी राम की बरात
प्रभु के कथित भक्तों ने गड्ढों से गुजार दी राम की बरात

आगरा : इस साल जनकपुरी के विकास कार्यो में हद दर्जे की लापरवाही बरती गई है। प्रभु श्रीराम की बरात गड्ढों से गुजार दी गई है। इससे नगर निगम और एडीए के कार्यो की पोल खुल गई है। यह अलग बात है कि कागजों में सड़क की मरम्मत हो गई है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण की टीम ने मंगलवार को जनकपुरी क्षेत्र की पड़ताल की। सुल्तानगंज की पुलिया से नार्थ विजय नगर कॉलोनी की तरफ बढ़े। यहां पर सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन उसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं थी। सड़क पर डामर कम बिछाया गया था। इंटरलॉकिंग का काम नहीं हुआ था। फिर टीम विजय नगर कॉलोनी की मुख्य रोड पर पहुंची। इसी रोड से होकर भगवान श्रीराम की बरात गुजरी थी। राधा कृष्ण मंदिर के कुछ आगे से लेकर ¨रग रोड के मोड़ तक जगह-जगह गड्ढे हैं। नगर निगम या फिर एडीए ने सड़क की मरम्मत नहीं की है। नार्थ विजय नगर कॉलोनी की सड़क नहीं बनी है। वाहन गुजरने के बाद मिट्टी उड़ती है। कुछ यही हाल अन्य सड़कों का भी है। आयरन फाउंड्री कार्यालय के सामने एडीए ने सड़क बनाई है, लेकिन एक ही लेयर बिछाई गई है। साढ़े चार करोड़ से विकास कार्य

जनकपुरी क्षेत्र में साढ़े चार करोड़ रुपये से विकास कार्य होने थे। नगर निगम द्वारा ढ़ाई करोड़ और एडीए को दो करोड़ रुपये के कार्य कराने थे। अभी तक महज 25 फीसद कार्य हुए हैं। नहीं लगी स्ट्रीट लाइट

जनकपुरी क्षेत्र में एक करोड़ रुपये से स्ट्रीट लाइट व मिनी मास्ट लगने थे। वार्ड 17 में महज आठ स्ट्रीट लाइट लगी हैं। नहीं बिछाई गई सीवर लाइन

विजय नगर कॉलोनी में सीवर लाइन बिछनी है। निर्माण कार्यो को देर में शुरू करने के चलते नगर निगम सीवर लाइन नहीं बिछा सका है।

पैदल नहीं चल सकते हैं लोग

पीएनबी रोड को एडीए टीम ने खोद कर डाल दिया है। इससे लोग पैदल भी नहीं चल सकते हैं। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोड पर सीवर लाइन भी बिछनी है।

ठीक तरीके से नहीं हुई सफाई

नगर निगम की टीम ने ठीक तरीके से सफाई नहीं की है। विजय नगर कॉलोनी की गलियों का कूड़ा फेंक दिया गया है। कई गलियों में कूड़ा एकत्रित कर दिया है।

क्षेत्रीय निवासी बोले

- जनप्रतिनिधियों की आपसी फूट के चलते पहली बार जनकपुरी में विकास कार्य नहीं हुए हैं। रोड सही तरीके से नहीं बनाई गई। न ही स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।

वीरेंद्र सिंह - भगवान राम के कार्यो में नगर निगम और एडीए फेल रहा है। इससे क्षेत्रीय निवासियों को धक्का लगा है।

गीता देवी - कई शिकायतों के बाद भी ¨रग रोड व उसके आसपास स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। इससे रात में अंधेरा रहता है।

विक्रम कुमार

- आयरन फाउंड्री कार्यालय के सामने एडीए ने खराब गुणवत्ता की सड़क बनाई है। सड़क पर एक ही लेयर बिछाई है। जांच के लिए डीएम को पत्र लिखा है।

नेहा गुप्ता, पार्षद वार्ड 51 - जनकपुरी में विकास कार्यो के नाम पर छल किया गया है। अधिकांश कार्य नहीं हुए हैं। यह जनता के साथ धोखा है।

शिरोमणि सिंह, पार्षद वार्ड 47 - ¨रग रोड व उसके आसपास की कॉलोनियों में चालीस लाइट लगनी थीं। सिर्फ आठ लगी हैं। सड़कें नहीं बनी हैं।

धर्मवीर सिंह, पार्षद वार्ड 17

- जनकपुरी क्षेत्र में 25 फीसद काम हुआ है। बाकी बचा हुआ कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।

अजय सिंह, मुख्य अभियंता एडीए - नगर निगम के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं, जो भी कार्य बचे हैं। उन्हें इसी माह के भीतर पूरा कराया जाएगा।

विजय कुमार, कार्यवाहक नगरायुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.