Move to Jagran APP

प्रभात फेरी से जगाई अलख, स्वस्थ रहने के दिए टिप्स

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने व्यापारियों को समझाए मिलावट रोकने के उपाय

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 07:00 AM (IST)
प्रभात फेरी से जगाई अलख, स्वस्थ रहने के दिए टिप्स
प्रभात फेरी से जगाई अलख, स्वस्थ रहने के दिए टिप्स

आगरा, जागरण संवाददाता। स्वस्थ और शुद्ध खाने को लेकर शनिवार को जागरूकता की अलख जगाई गई। सुबह शहर में प्रभात फेरी तो दोपहर को शरीर को स्वस्थ रखने के टिप्स बताए गए। स्कूली बच्चों संग एनसीसी कैडेट ने स्वस्थ खानपान का नारा बुलंद किया।

prime article banner

राजस्थान से निकाली गई यात्रा शुक्रवार शाम सैंया पहुंची थीं। शनिवार सुबह कलक्ट्रेट से आगरा कॉलेज तक निकली प्रभात फेरी का शुभारंभ एडीएम सिटी केपी सिंह ने किया। बच्चों ने नारे लगाकर मिलावट के खिलाफ आवाज उठाई।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्रालय द्वारा स्वस्थ भारत यात्रा निकाली जा रही है। आगरा कॉलेज मैदान पर मेला सजा तो बड़ी संख्या में शहर के लोग, स्कूलों के बच्चे और एनसीसी कैडेट शामिल हुए। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया। ईट राइट मेले का उद्घाटन मेयर नवीन जैन और विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने किया। सहायक खाद्य आयुक्त अजय कुमार जायसवाल, अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी आदि मौजूद रहे। शाम को कई चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित कर व्यापारियों को मिलावट रोकने के उपाय बताए गए। बताया, किस खाद्य में कितना प्रोटीन

ईट राइट मेले में बताया गया खाने की कौन सी चीज कितनी गुणकारी है। मेले में ही खाद्य सामग्री में मिलावट पकड़ने के तरीके भी बताए गए। यहां 1600 स्क्वायर फीट की रंगोली 12 घंटे में बनाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के मनोज और उनके साथियों ने अच्छे भोजन का संदेश दिया। विदेशी छात्राओं ने भी की शिरकत

ईट राइट मेला और प्रभात फेरी में केंद्रीय ¨हदी संस्थान से 15 देशों की 46 छात्राओं ने भी शिरकत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.