भरतपुर के युवक की आगरा में पीट-पीटकर हत्या, साले की ससुराल में आया था दावत खाने
आगरा के सिकंदरा में साले की ससुराल आए भरतपुर निवासी भूरा की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। नशे में ...और पढ़ें
-1791636919438_m.webp)
गैलाना रोड पर बैठे परिवार के लोग।
जागरण संवाददाता, आगरा। साले की ससुराल में दावत खाने आए जीजा काे गुरुवार की रात पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। नशे में हुई नोकझोंक के बाद लोहे की राॅड से सिर पर ताबड़तोड प्रहार करके मृत जानकर छोड़ गए। एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती युवक की शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पांच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
भरतपुर के नदवई निवासी 32 वर्ष के भूरा के साले सुदेश सिकंदरा के गैलाना में रहते हैं। भूरा आठ अक्टूबर को साले सुदेश के यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। रात में खाना खाने के बाद वह और सुदेश घर बाहर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी अभिषेक, शंकर, छोटू, सनी और विशाल ने भूरा के भतीजे वेद से मारपीट कर दी। आरोप है कि पड़ोसी नशे में हंगामा कर रहे थे।
इसी दौरान आरोपितों ने अपने घर के सामने से गुजरते वेद को रोक लिया, उससे मारपीट करने लगे। यह देखकर भूरा और सुदेश समेत परिवार के अन्य लोग वेद को बचाने के लिए वहां पहुंच गए।
आरोपितों और उनके पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। भूरा और सुदेश के अलावा परिवार की महिलाओं से भी मारपीट की। इसी दौरान आरोपितों ने भूरा के सिर में लोहे की राॅड से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। भूरा को मृत जान मौके से भाग गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वजन ने भूरा काे गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। शनिवार सुबह उपचार के दाैरान मौत हो गई।
इंस्पेक्टर सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि ले सुदेश के यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। रात में खाना खाने के बाद वह और सुदेश घर बाहर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी अभिषेक, शंकर, छोटू, सनी और विशाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
