विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ों न्याय यात्रा में राहुल, प्रियंका और अखिलेश दिखेंगे साथ, 25 को आगरा में टेढ़ी बगिया से यात्रा लेगी प्रवेश

By Ambuj Upadhyay Edited By: Jagran News Network
Published: Fri, 23 Feb 2024 12:41 PM (IST)

कांग्रेस नेताओं ने शहर कांग्रेस कार्यालय से प्रचार वाहन को रवाना किया है। ये शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ...और पढ़ें

भारत जोड़ों न्याय यात्रा में राहुल, प्रियंका और अखिलेश दिखेंगे साथ।
भारत जोड़ों न्याय यात्रा में राहुल, प्रियंका और अखिलेश दिखेंगे साथ।

जागरण संवाददाता, आगरा। भारत जोड़ों न्याय यात्रा के लिए तैयारियों में जुटे कांग्रेसियों का उत्साह अब दो गुणा हो गया है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए प्रियंका गांधी बाड्रा भी आ रही है।वहीं गठबंधन के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी सहभागिता रहनी है। अभी कांग्रेसियों के पास पूर्व मुख्यमंत्री की अधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन कार्यक्रम तय हो चुका है।

गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने शहर कांग्रेस कार्यालय से प्रचार वाहन को रवाना किया है। ये शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को यात्रा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करेगा। कांग्रेस पदाधिकारी जनसंपर्क कर रहे हैं। बैठकों के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जा रही है। वहीं रूट का निरीक्षण जगह-जगह स्वागत आदि की तैयारियां भी हो रही हैं।

यात्रा आगरा में टेढ़ी बगिया से प्रवेश के बाद कुछ दूर पदयात्रा करेगी, इस दौरान आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सौ फुटा रोड से गाड़ियों में सवार होकर काफिला शाहदरा चुंगी, नुनिहाई, आंबेडकर पुल से यमुना किनारे, माल रोड होते हुए इटौरा पहुंचेगी।

इसके बाद यात्रा राजस्थान की सीमा में प्रवेश में उसी दिन प्रवेश कर जाएगी। प्रचार वाहन रवाना करने वालों में प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, पूर्व विधायक अमर सिंह परमार, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, डा. मधुरिमा शर्मा आदि थे।