Move to Jagran APP

वृंदावन में भजन सम्राट विनोद अग्रवाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

नयति अस्पताल में सोमवार की मध्यरात्रि के बाद छोड़ी अंतिम सांस। बाथरूम में गिरने के बाद दो दिन पहले अस्पताल में कराया था भर्ती।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 12:02 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 12:02 PM (IST)
वृंदावन में भजन सम्राट विनोद अग्रवाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
वृंदावन में भजन सम्राट विनोद अग्रवाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

आगरा [जेएनएन]: भजन गायिकी की दुनिया में छा जाने वाले विनोद अग्रवाल सोमवार की मध्यरात्रि के बाद दुनिया से फना हो गए। वृंदावन में दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दो दिन पहले उन्हें स्वास्थ्य की शिकायत होने पर नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

loksabha election banner

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, मेरे प्राण धन श्री राधे जैसे दिल की गहराइयों में उतर जाने वाले भजनों के जनक प्रख्यात भजन गायक विनोद अग्रवाल का मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे नयति हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह पिछले दो दिन से यहां भर्ती थे। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़़ पड़ा। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार वृंदावन में केशीघाट के पास किया गया। मुंबई से उनके परिजन यहां पहुंचने वाले हैं।

भजनों के मध्यम से भक्ति रस की धारा प्रवाहित करने वाले विनोद अग्रवाल को पिछले शनिवार को नयति हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया था। डाक्टरों के मुताबिक उन्हें संक्रमण था, डाक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए। वे पिछले तीन दिन से सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती थे। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद अग्रवाल काफी समय से वृंदावन के गोविंद गली स्थित बैकुंठ आश्रम में निवास कर रहे थे, जबकि उनका पूरा परिवार मुम्बई में ही रहता है। उन्होंने देश विदेश में करीब पंद्रह सौ से अधिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भजन गायक विनोद अग्रवाल के निधन का समाचार सुनते हुए सुबह से उनके वृंदावन स्थित बैकुंठ आश्रम पर उनके चाहने वालों का पहुंचना शुरू हो गए। सुबह से उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के रखा गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.