Move to Jagran APP

आगरा के लोगों को पसंद आ रहा हवाई सफर, पढ़ें क्या रहा है दो वर्षाें का ग्राफ

ताजनगरी में मार्च से नवंबर के बीच वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2021 में 64 फीसद अधिक हवाई यात्रियों ने किया सफर। खेरिया हवाई अड्डे से वर्तमान में बेंगलुरु मुंबई लखनऊ और भोपाल फ्लाइट संचालित की जा रही हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 06:53 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 06:53 PM (IST)
आगरा के लोगों को पसंद आ रहा हवाई सफर, पढ़ें क्या रहा है दो वर्षाें का ग्राफ
आगरा से 2020 की तुलना में वर्ष 2021 में 64 फीसद अधिक हवाई यात्रियों ने किया सफर।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में फ्लाइटों के साथ ही हवाई यात्रियों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्च से नवंबर के बीच वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2021 में 64 फीसद अधिक हवाई यात्रियों का ग्राफ बढ़ा। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च से नवंबर के बीच वर्ष 2020 में जहां सिर्फ 687 यात्रियों ने हवाई सफर किया वहीं, इसी समयावधि में वर्ष 2021 में 44,896 यात्रियों ने सफर किया। इस समयावधि में वर्ष 2020 में सिर्फ 94 फ्लाइटें आगरा में आई थीं वहीं, वर्ष 2021 में 652 में फ्लाइटें आईं।

loksabha election banner

इधर, ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच खेरिया हवाई अड्डे पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वाले यात्रियों को खेरिया हवाई अड्डे से बाहर निकलने के लिए पहले उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। नहीं तो उन्हें कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर जांच करानी होगी। इसके बाद ही वह खेरिया हवाई अड्डे से बाहर आ पाएंगे। यहां से फ्लाइट में जाने वाले यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही हवाई अड्डा परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरे राज्य में जाने वाले यात्रियों को उस राज्य की गाइड लाइन का भी पालन करना होगा।

खेरिया हवाई अड्डे से वर्तमान में बेंगलुरु, मुंबई, लखनऊ और भोपाल फ्लाइट संचालित की जा रही हैं। इन फ्लाइटों से आगरा आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर सबसे पहले सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर प्रतिक्षालय में यात्रियों को शारीरिक दूरी के हिसाब से बैठने की व्यवस्था की गई है। खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए जारी गाइड लाइन के अनुसार ही एयरपोर्ट पर व्यवस्थाएं की गई हैं। चिकित्सा विभाग की टीम यात्रियों की जांच कर रही है। यहां से बेंगलुरु और मुंबई जाने वाले यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के साथ ही इन शहरों के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.