Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Benefits of Ragi: सुपरफूड से कम नहीं है ये अनाज, ये 7 फायदे भुला देंगे गेंहू का रोटी का भी स्वाद

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 25 May 2022 03:51 PM (IST)

    Benefits of Ragi रागी में अमीनो एसिड फाइबर काफी अधिक होता है जो वजन नहीं बढ़ने देता है। रागी खाने से कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। श ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    रागी खाने से कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। समाज में एक धारणा बनी हुइ है कि रोटी खाएंगे तो गेंहू की है। जबकि आधुनिक चिकित्सा में कइ बीमारियों की जड़ गेंहू का आटा ही होता है। हमारे देश में अनाज बहुसंख्या में होता है। यदि जानकारों की मानें तो गेहूं को भारत देश में विदेशी लेकर आए थे। जबकि यहां की धरती पर उगने वाले मक्का, बाजरा, रागी जैसे अनाज स्वास्थ्यवर्धक के साथ स्वादवर्धक भी होते हैं। बात करते हैं आज रागी की।

    आयुर्वेदाचार्य डॉ कविता गोयल के अनुसार रागी एक ऐसा अनाज है, जिसमें अमीनो एसिड, फाइबर काफी अधिक होता है, जो वजन नहीं बढ़ने देता है। रागी खाने से कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा, रागी के सेवन से वजन कम होता है।

    रागी के फायदे

    1-छोटे-छोटे लाल रंग के रागी इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

    2-जिन लोगों में खून की कमी है, उनके लिए हेल्दी है रागी का सेवन।

    3-हड्डियों को मजबूत बनाता है रागी।

    4-वजन कम करने के लिए करें रागी का सेवन।

    5-कब्ज की समस्या दूर करे रागी।

    6-पाचन शक्ति को बढ़ाकर पेट की सेहत को दुरुस्त रखता है।

    7-जिन लोगों को त्वचा संबंधित समस्याएं हैं, जैसे मुंहासे, डार्क सर्किल, झाइयां, झुर्रियां उन्हें रागी खाना चाहिए। यह त्वचा को चमकदार बनाता है। इसमें लाइसिन नामक तत्व होता है, जो स्किन में कसावट लाता है।

    फाइबर वजन करता है कम

    रागी एक ऐसा अनाज है, जिसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। फाइबर के सेवनसे पेट भरे होने का अहसास देर तक रहता है। इससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती और आप कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से बचे रहते हैं।

    रागी में मौजूद प्रोटीन करे वजन कम

    प्रोटीन रिच होता है रागी। प्रोटीन मांसपेशियों का निर्माण करता है। रागी आप नियमित रूप से भी खाएंगे, तो शरीर में फैट बढ़ने की समस्या नहीं होगी। हालांकि, वजन कम करने वालों को कितनी मात्रा मेें रागी का सेवन करना चाहिए, इसके लिए डायटिशियन से सलाह ले सकते हैं।

    ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

    रागी का सेवन जब आप किसी भी रूप में करते हैं, तो शरीर में ब्लड शुगर लेवल स्थिर होता है। इससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। आप वजन बढ़ने की समस्या से बचे रहते हैं।