Move to Jagran APP

Bar Opened: आगरा में खुल गए बार और रेस्‍तरां, बाजारों में भी सुबह से भीड़भाड़

नाइट कर्फ्यू के चलते दोपहर में ही काम मिलने की उम्मीद। 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की दी है सरकार ने अनुमति। मॉडल शॉप की कैंटीन भी खोल दी गई हैं। दो दिन की साप्‍ताहिक बंदी के बाद बाजार खुलने पर खरीदारी को उमड़ी भीड़।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 12:31 PM (IST)
Bar Opened: आगरा में खुल गए बार और रेस्‍तरां, बाजारों में भी सुबह से भीड़भाड़
आगरा में सोमवार से बार एवं रेस्‍तरां खोल दिए गए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। उप्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार दाे माह से अधिक की बंदी के बाद ताजनगरी में सोमवार से बार एवं रेस्टोरेंट खुल गए हैं। 50 फीसद क्षमता के साथ रेस्टोरेंट संचालन की अनुमति सरकार ने दी है। उसी के अनुसार रेस्टोरेंट में सिटिंग अरेंजमेंट डाइनिंग के लिए किया गया है। इसके साथ ही मॉडल वाइन शॉप्‍स की कैंटीन भी खोल दी गई हैं। रात में ही आदेश आने के बाद बार खोले जाने की तैयारी शुरू हो गई थी। सुबह से ही शौकीन पहुंच गए। इधर दो दिन की बाजार बंदी के बाद आज दुकानें खुलने पर भीड़ भी अच्‍छी है।

loksabha election banner

ताजनगरी में कोरोना काल में हुई आंशिक बंदी से पूर्व ही 16 अप्रैल को स्मारक बंद होने के साथ अधिकांश रेस्टोरेंट बंद हो गए थे। कुछ रेस्टोरेंट हाेम डिलीवरी कर रहे थे। अब सोमवार से रेस्टोरेंट खुलने गए हैं। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार रेस्टोरेंट में हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। जहां थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स आक्सीमीटर और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था रहेगी। रेस्टोरेंट संचालक रात नौ से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू रहने से अभी डिनर के लिए लोगों के आने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। उन्हें केवल दोपहर में ही लंच के लिए लोगों के आने की उम्मीद है। वहीं, कुछ रेस्टोरेंट दो दिन की साप्ताहिक बंदी के चलते अभी नहीं खुल रहे हैं।

होटल में रेस्टोरेंट की शुरुआत साेमवार से हो जाएगी। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मेहमानों को रेस्टोरेंट में प्रवेश दिया जाएगा। -अमूल्य कक्कड़, जीएम होटल क्लार्क शीराज

दो दिन की साप्ताहिक बंदी अभी लागू है। वीकेंड में अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं। शहरवासी भी वीकेंड में रेस्टोरेंट में आना पसंद करते हैं। कुछ दिन इंतजार करने के बाद रेस्टोरेंट खोलने पर विचार करेंगे। -नंदू गुप्ता, प्रिया रेस्टोरेंट

बाजारों में सुबह से ही भीड़

दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार सुबह सात बजे से बाजार फिर खुल गया। बाजार खुलने के बाद से ही लोगों का आना शुरू हो गया। जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है, बाजार में भीड़ भी बढ़ती जा रही है।

अनलाक के बाद प्रदेश सरकार ने शुक्रवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक की साप्ताहिक बंदी घोषित की गई है। ऐसे में दो दिन की बंदी के बाद सोमवार सुबह सात बजे से बाजारों का खुलना शुरू हो गया। सबसे पहले कालाेनी और मोहल्लों के बाजारों में दुकानों के शटर उठे। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह नौ बजे से दुकानें खुलना शुरू हुई। 10 बजे तक अधिकांश बाजार खुल गए थे। बाजार खुलने के साथ ही लोगों का आना भी शुरू हो गया। मोबाइल बाजार शाह मार्केट में सुबह 10 बजे से दुकानों पर लोगों की भीड़ थी। इसके अलावा मोतीगंज, रावतपाड़ा, किनारी बाजार, लुहार गली, सुभाष बाजार, शाहगंज, लोहामंडी में सुबह 10 बजे अच्छी भीड़ थी। सिंधी बाजार में लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। भीड़ बढ़ने के साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन भी नहीं हो रहा था।

मास्क नहीं तो सामान नहीं

बाजार में भीड़ बढ़ने पर व्यापारी कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वाले लोगों को सामान नहीं देंगे। आगरा व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि संक्रमण से बचाव को वो मास्क पहनकर रहे। जो ग्राहक बिना मास्क के आता है तो उसे सामान न दें। कोशिश करें कि दुकान में भीड़ न लगे। शारीरिक दूरी का पालन किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.