Move to Jagran APP

Banke Bihari Mandir Mathura: शरद ऋतु में मथुरा में बदला ठा. बांके बिहारी के दर्शन का समय, कल से लागू होगा नया समय

Banke Bihari Mandir Mathuraशरद ऋतु शुरू होते ही मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन की नई समय सारिणी लागू हो जाती है। सोमवार से यहां पर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदला गया है। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया नई व्यवस्था सोमवार सुबह से लागू हो जाएगी

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 05:17 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 05:17 PM (IST)
Banke Bihari Mandir Mathura: शरद ऋतु में मथुरा में बदला ठा. बांके बिहारी के दर्शन का समय, कल से लागू होगा नया समय
ठाकुर जी को अब सलीन आदि की पोशाक धारण कराई जाएगी।

मथुरा, जेएनएन। दीपावली के दूसरे दिन यानी रविवार को मथुरा के गोवर्धन में तो देश-दुनिया से आए श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी का पूजन किया। इसके साथ ही अब शरद ऋतु में अब ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन का समय बदला गया है। सोमवार से दर्शन का नया समय लागू हो जाएगा।

loksabha election banner

मथुरा में आज दोपहर में गिरिराज जी को अन्नकूट का प्रसाद अर्पित किया गया। शाम को अन्नकूट का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। इस पूजा के पीछे मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने इंद्र का मानमर्दन करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया था और सभी ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा निर्वहन की जा रही है।

शरद ऋतु शुरू होते ही मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन की नई समय सारिणी लागू हो जाती है। सोमवार से यहां पर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदला गया है। मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था सोमवार सुबह से लागू हो जाएगी। साथ ही, ठाकुर जी को अब सलीन आदि की पोशाक धारण कराई जाएगी। भोग में गरिष्ठ पदार्थ और ड्राइफ्रूट की मात्रा बढ़ाई जाएगी।

सोमवार से यह रहेगी व्यवस्था

-8.45 बजे सुबह खुलेंगे मंदिर के पट।

-12.55 बजे दोपहर राजभोग आरती।

-01.00 बजे दोपहर बंद हो जाएंगे पट।

-4.30 बजे तीसरे पहर फिर पट खुलेंगे।

-8.25 बजे शाम शयनभोग आरती।

-8.30 बजे शाम पट बंद हो जाएंगे।

रविवार तक यह थी व्यवस्था

-7.45 बजे सुबह पट खुलते थे

-12 बजे दोपहर बंद होते थे

- 5.30 बजे तीसरे पहर पट खुलते थे।

-9.30 बजे रात पट बंद होते थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.