Move to Jagran APP

ब्रज के राजा बलदाऊ के जन्मोत्सव में भक्तिरस से सराबोर हुई बलदेव नगरी

श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता और ब्रज के राजा बलदाऊ के जन्मोत्सव में जीवंत हुआ द्वापर युग।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 02:54 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 02:54 PM (IST)
ब्रज के राजा बलदाऊ के जन्मोत्सव में भक्तिरस से सराबोर हुई बलदेव नगरी
ब्रज के राजा बलदाऊ के जन्मोत्सव में भक्तिरस से सराबोर हुई बलदेव नगरी

आगरा(जेएनएन): ब्रज के राजा और श्री कृष्ण के भ्राता के जन्मोत्सव बलदेव छठ पर बलदेव नगरी भक्ति रस से सराबोर हो गई। कुंज गलियों से होते हुए बलदाऊ जी के मंदिर तक भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रात: से ही हजारों भक्तों ने अपने आराध्य भगवान बलदेव के दर्शन कर पुण्य कमाया। श्रद्धालु अपने इष्ट के दर्शन को आतुर रहे। माखन मिश्री का भोग लगाकर अपने बलदाऊ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। दोपहर में विशेष अभिषेक ओर श्रृंगार के दर्शन हुए।

loksabha election banner

मथुरा जिले के बलदेव में शनिवार को भक्ति की लहरें हिल्लोरे मार रही थीं। बलदेव ब्रज के राजा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर उनकी नगरी में शनिवार को भक्त सरावोर होकर झूम उठे। दाऊजी महारज के जन्म अभिषेक के दर्शन को उमड़े सैलाब ने दोपहर कड़ी धूप में थमने का नाम नही लिया। नन्द के आनन्द भयो जे दाऊ दयाल की.. जय घोष से मन्दिर परिसर गुंजयावान रहा। श्री कृष्ण के बड़े भाई शेष अवतार बलदाऊ महाराज की प्राकट्य की द्वापर लीला जीवन्त हुई। तो दधिकांधा नंदोत्सव लीला में उपहार लूटने को श्रधालुओ में होड़ लगी रही। सुबह से ही वैदिक मन्त्र उच्चारण के बीच घण्टे घड़ियाल से मन्दिर परिसर गूंज हो उठा। ब्रज के राजा बलराम महारज का जन्मोत्सव बलदेव छठ के रूप में मनाया गया। दाऊजी मन्दिर में बलदाऊ महाराज जन्माभिषेक हुआ। इसके बाद समाज गायन ने भक्ति रस में संगीत का प्रवाह किया। बलदाऊ महाराज के जन्म की बाधाई दी गई। दाऊजी महाराज का सवा कुंतल दूध से बना पन्चामृत से अभिषेक कर लगभग 15 कुंतल का भोग लगाया गया।

दोपहर 12 बजे बलदाऊ महाराज का जन्म हुआ। वेद पाठी ब्राह्मण व सेवायतों ने अभिषेक कराया। बलदाऊ जी को विशेष आभूषण हीरा, पन्ना, मूंगा, मोती सहित अन्य कीमती रत्‍‌न जड़े पोषक व कीमती आभूषण धारण कराए गए। इसके बाद दधिकांधा लीला में जोर आजमाइश की गई। नारियल, टॉफी, बांसुरी, खिलौने आदि उपहार लुटने की होड़ लग गयी। जन्मोत्सव समारोह में गुरु शर्णानन्द महाराज ने जमकर धन वर्षा की।

दो दिन लगेगा बलदेव छठ का मेला:

बलदेव छठ पर दाऊजी मेला का शुभारंभ दोपहर बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा करेंगे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मेला आरंभ होगा। रविवार को रात्रि आठ बजे खंडेलवाल सेवा सदन में अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित काव्यायंजलि समारोह होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.