विधायक चौधरी बाबूलाल और बाल योगी के बीच 'वार' तेज, माफी के बाद फिर पलटवार
बाल योगी ने पहले विधायक चौधरी बाबूलाल से माफी मांगी, लेकिन शाम होते-होते सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर उन्हें ...और पढ़ें

फतेहपुरसीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल और बाल योगी।
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर की समस्याओं को उठाने वाले बाल योगी और फतेहपुरसीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बीच एक तरह से वार छिड़ चुकी है। विधायक के घर दोपहर जाकर बाल योगी ने माफी मांगी, लेकिन शाम होते-होते 'डंडा' उछाल दिया। सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर विधायक को चेतावनी दी कि, गलती से भी मत सोचना कि बाल योगी झुक जाएगा।
अगर मैं आपरेशन करने बैठा तो 84 कोस की परिक्रमा है। एक ही कोस में परेशान हो जाओगे। हम पर खोने को कुछ नहीं है... अपने चेलों को समझा देना, नहीं तो मैं तुम्हारा आपरेशन करूंगा, ध्यान रखना।
बाल योगी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। उन्होंने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल पर निशाना साधा था। उन्होंने विधायक बाबूलाल के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था। विधायक ने उनके विरुद्ध एफआइआर कराने की बात कही थी। बाल योगी बुधवार दोपहर जयपुर हाउस स्थित विधायक के घर पहुंचे। विधायक से उन्होंने माफी मांगी।
मीडिया से वार्ता में बाल योगी ने कहा, वह मलपुरा गए थे। वहां सीवर की समस्या थी। वहां ऐसा माहौल बना कि वह अपने ऊपर काबू नहीं रख सके। मैं गांव से आया हूं, शहर से आया होता तो सोच-समझकर बोलता। आगे से मैं ध्यान रखूंगा। बाल योगी द्वारा माफी मांगने पर विधायक ने कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही।
बाल योगी के माफी मांगने के वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिए गए। इससे शाम-शाम होते बाल योगी के सुर बदल गए। सोशल मीडिया पर एक मिनट 41 सेकेंड का नया वीडियो पोस्ट कर वह विधायक को चेतावनी देते नजर आए।
उन्होंने कहा, विधायक जी ने अपने चेलों से बड़ी औछी हरकत करा दी। मैं आपके घर क्या आ गया, तुम ये समझ रहे हो कि तुम बहुत बड़े शेर हो और हम बहुत बड़े गीदड़। क्या समझ रहे... हम तुमसे डर जाएंगे। एक बात समझ लो, छल करके विरासत तुमने बनाई होगी। बाल योगी के पास बर्बाद होने को बहुत कुछ नहीं है। तुमने 15 काल कीं, जिनमें नौ वाट्सएप काॅल हैं।
तुमने कहा, तुम आओ... हमें अच्छा लगेगा। इसके बाद तुम दिखा रहे हो कि हमने वहां पर माफी मांगी। तुम बुजुर्ग थे तो हमें लगा कि हमारे मुंह से अपशब्द नहीं निकलना चाहिए। हमने खेद जताया और माफी मांगी।
बाल योगी ने क्या कहा था
फतेहपुर सीकरी का कोई बाबूलाल है। वह.... कहता है मैंने 70 हजार लड़कियों को शिक्षा दी। उसके बेटे को विधायक बनना है। तीन महीने बच्चे की फीस लेट हो जाए तो हाथ खड़ा करके बच्चों को डांटते हुए कहता है कि चल रे तेरी फीस नहीं आ रही है।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पर निशाना साधते हुए कहा था युवाओं को कई डिग्रियां होने पर भी नौकरी नहीं मिल रही है। योगेंद्र उपाध्याय ने अपने 42 वर्ष के बेटे को सरकारी नौकरी दिला दी।
