Move to Jagran APP

सर्द सुबह में आगरा में बेबीरानी मौर्य और पक्षालिका सिंह ने किया नामांकन दाखिल

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण में आगरा में मतदान होना है। पांचवें दिन बुधवार को सुबह बाह विधानसभा क्षेत्र से पक्षालिका सिंह और ग्रामीण सीट से बेबीरानी मौर्य नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। आज दिनभर में कलक्‍ट्रेट पर गहमागहमी रहेगी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 12:20 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 12:20 PM (IST)
सर्द सुबह में आगरा में बेबीरानी मौर्य और पक्षालिका सिंह ने किया नामांकन दाखिल
कलक्‍ट्रेट में नामांकन दाखिल करने पहुंचे बेबीरानी मौर्य और भगवान सिंह कुशवाह।

आगरा, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण में आगरा में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। पांचवें दिन बुधवार को सुबह का तापमान जरूर कम है लेकिन सियासी तापमान कम नहीं हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार सुबह से ही कलक्‍ट्रेट में नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं।

loksabha election banner

बाह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह ने बुधवार सुबह पर्चा दाखिल किया। पक्षालिका सिंह के साथ फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर सहित अन्य नेता साथ रहे। पक्षालिका सिंह ने कहा कि विकास ही उनका मुख्य मुद्दा होगा। बाह विधानसभा क्षेत्र से जो भी चुनाव लड़ रहा है, उन सब से वह अपनी फाइट मानती हैं।

आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच चुकी हैं। उनके साथ भाजपा नेता संतोष कटारा सहित अन्य लोग शामिल रहे। कुछ देर बाद बेबी रानी मौर्य नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। 1995 में बेबी रानी मौर्य मेयर रह चुकी हैं। दो साल पूर्व भाजपा सरकार ने उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया था। इसके बाद उन्हें अब आगरा ग्रामीण विधानसभा से टिकट दी गई है। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद ही वे रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इधर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्‍याशियों को भी आज दोपहर में बी-फार्म मिल सकता है, इसके बाद वे भी नामांकन करने पहुंचेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.